बालाघाट में सिक्ख समाज ने निकाला नगर कीर्तन:15 नवंबर को गुरुद्वारा मनाया जाएगा श्री गुरु नानक देव जी का 555वां प्रकाश पर्व

बालाघाट में श्री गुरु नानक देव जी का 555 वां प्रकाश उत्सव 15 नवंबर को गुरुद्वारा में मनाया जाएगा। मंगलवार देर शाम नगर में नगर कीर्तन निकाला गया। जो गुरुद्वारा से शुरू होकर हनुमान चौक, मेन रोड, काली पुतली चौक, आंबेडकर चौक, सर्किट हाउस मार्ग से फिर हनुमान चौक होते हुए गुरुद्वारा पहुंचा। जहां इसका समापन किया गया। इस दौरान फूलों की बरखा में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी वाहन में विराजमान रहें। जिसके आगे गुरु के पंज प्यारो के साथ सामाजिक बंधु शामिल थे। श्री गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी अध्यक्ष हरिसिंह भाटिया ने बताया कि श्री गुरू गोविंद सिंह जी महाराज का 555 वां प्रकाश पर्व 7 से 15 नवंबर तक मनाया जा रहा है। जिसमें 7 से 11 नवंबर को प्रभात फेरी निकाली गई। आज 12 नवंबर को नगर कीर्तन निकाला गया। 13 नवंबर को अखंड पाठ साहिब की आरंभ होगी। 14 जनवरी की शाम श्री गुरुनानक देवजी के जीवन पर सामाजिक बच्चे, सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जाएगी। 15 नवंबर को सिख धर्म के गुरु श्री गुरुनानक देवजी के 555 वें प्रकाश पर्व मनाया जाएगा। जहां गुरुद्वारे में शबद कीर्तन के बाद लंगर की सेवा की जाएगी।