ग्रामीण ने जहरीला पदार्थ खाया, धार से इंदौर रेफर:45 हजार लौटाने के बाद भी अतिरिक्त रकम मांगने का आरोप; लोगों का थाने पर धरना
धार शहर की भक्तांबर कॉलोनी में रहने वाले जगदीश मेड़ा ने ब्याज और पैसों की अवैध मांग से परेशान होकर 20 नवंबर की रात जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उन्हें तुरंत धार के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें इंदौर रेफर कर दिया गया है। इस घटना के बाद शनिवार को पीड़ित के परिजनों और समाजजनों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने पुलिस पर समय रहते कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए नौगांव थाने के बाहर विरोध प्रदर्शन किया और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। समाजसेवी अर्जुन पटेल ने बताया कि जगदीश मेड़ा ने 19 नवंबर को नौगांव थाने जाकर राजेंद्र सोलंकी के खिलाफ लिखित शिकायत दी थी। आवेदन में जगदीश ने बताया था कि उन्होंने राजेंद्र से 45 हजार रुपए उधार लिए थे, जिसकी पूरी रकम वे पहले ही वापस कर चुके हैं। इसके बावजूद आरोपी उन पर लगातार अतिरिक्त पैसे देने का दबाव बना रहा था। अर्जुन पटेल के मुताबिक, थाना प्रभारी राजललन मिश्रा ने मामले की जांच के निर्देश भी दिए थे, लेकिन जांच कर रहे सब इंस्पेक्टर अमर सिंह वाकले ने शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया। पुलिस की इसी लापरवाही और आरोपी की प्रताड़ना से तंग आकर 20 नवंबर की रात पीड़ित ने यह आत्मघाती कदम उठा लिया। जहर खाने से पहले बनाया वीडियो पीड़ित ने पुलिस को दिए अपने आवेदन में आरोपी पर अतिरिक्त पैसे मांगने के साथ-साथ जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने और जान से मारने की धमकी देने के गंभीर आरोप लगाए थे। जगदीश ने भुगतान के सबूत के तौर पर फोन-पे ट्रांजेक्शन हिस्ट्री और ऑडियो-वीडियो रिकॉर्डिंग होने की बात भी कही थी। बताया जा रहा है कि जहरीला पदार्थ खाने के दौरान भी पीड़ित ने अपना एक वीडियो बनाया था। थाने के बाहर समाजजनों का धरना इधर, नौगांव थाना पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने के बाद आरोपी को पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया था, लेकिन वह वहां से चला गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अब आरोपी राजेंद्र सोलंकी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पीड़ित जगदीश के इंदौर रेफर होने की खबर मिलते ही समाजजन बड़ी संख्या में नौगांव थाने पहुंचे और पुलिस की कार्यप्रणाली के खिलाफ विरोध जताते हुए धरने पर बैठ गए। बाद में थाना प्रभारी राजललन मिश्रा के निष्पक्ष और सख्त कार्रवाई का भरोसा दिए जाने के बाद समाजजनों ने धरना खत्म किया। पुलिस का कहना है कि मामले की बारीकी से जांच की जा रही है।