दमोह में वाहन की टक्कर से लकड़बग्घा की मौत:स्थानीय लोगों ने सड़क पर पड़ा देखा शव, वन विभाग ने कराया अंतिम संस्कार

दमोह वन मंडल के फतेहपुर-रजपुरा मार्ग पर बरी गांव के पास शनिवार दोपहर करीब 3 बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से लकड़बग्घा की मौत हो गई। सड़क पर शव देखकर स्थानीय लोगों ने वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलने पर हटा वनपरिक्षेत्र अधिकारी विकास सेठ वन अमले के साथ मौके पर पहुंचे। पशु चिकित्सकों ने हायना का पोस्टमार्टम किया। इसके बाद वन विभाग ने नियमानुसार उसका अंतिम संस्कार किया। वन विभाग ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की है। आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज भी जांचे जा रहे हैं। शव सुनसान इलाके में मिला, जहां लोगों की आवाजाही कम रहती है। बारी-कनोरा गांव के पास जंगल है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, जंगली जानवर अक्सर सड़क पर घूमते दिखाई देते हैं।

Nov 21, 2026 - 14:37
 0  0