म्यूचुअल फंड के नाम पर 49.70 लाख की ठगी:ग्वालियर में गलत IFSC कोड देकर दूसरे खातों में ट्रांसफर कराए पैसे; कोर्ट के आदेश पर FIR

ग्वालियर में म्यूचुअल फंड में निवेश कराने के नाम पर निवेशकों से लाखों रुपए की ठगी करने वाले एसेट मैनेजमेंट कंपनी के पूर्व रिलेशनशिप मैनेजर पर आखिरकार शिकंजा कस गया है। आरोपी मैनेजर ने गलत बैंक खाते और IFSC कोड देकर 12 ट्रांजेक्शन के जरिए 11 निवेशकों के 49.70 लाख रुपए दूसरे खातों में ट्रांसफर कर हड़प लिए। इस मामले में कोर्ट के आदेश पर विश्वविद्यालय थाना पुलिस ने शनिवार को आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी और अमानत में खयानत (आपराधिक विश्वासघात) की धाराओं में FIR दर्ज की है। घटना साल 2024 की है। ऐसे रची ठगी की साजिश बड़ौदा बीएनपी पारिबा एसेट मैनेजमेंट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (मुंबई मुख्यालय) में इंस्टीट्यूशनल बिजनेस एंड अकाउंट्स सेल्स के हेड चंद्रशेखर जैन (53) ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि भोपाल निवासी प्रिंस जैन कंपनी में रिलेशनशिप मैनेजर के पद पर पदस्थ था। उसकी जिम्मेदारी निवेशकों से आवेदन लेकर उनकी रकम म्यूचुअल फंड में जमा कराने की थी। संदिग्ध खातों में चली गई राशि आरोपी प्रिंस ने निवेशकों को कंपनी के अधिकृत खातों के बजाय गलत RTGS बैंक विवरण और IFSC कोड दे दिए। इसके जरिए निवेशकों की रकम कंपनी में जमा होने के बजाय सीधे संदिग्ध खातों में चली गई। बाद में आरोपी ने इस रकम को कई अलग-अलग खातों में ट्रांसफर किया, ताकि पैसों के लेनदेन का पता नहीं चल सके। कंपनी की आंतरिक जांच में 12 संदिग्ध ट्रांजेक्शन पकड़े गए, जिनमें 11 निवेशकों से 49.70 लाख रुपए की ठगी सामने आई। खुद को बचाने मुख्यालय को भेजा फर्जी ई-मेल अपना अपराध छिपाने के लिए प्रिंस जैन ने 2 दिसंबर 2024 को कंपनी के मुंबई मुख्यालय को एक ई-मेल भेजकर गुमराह करने की कोशिश की। उसने लिखा कि 'गलती से धनराशि गलत खातों में ट्रांसफर हो गई है' और इसकी वापसी का अनुरोध किया। जबकि, उसे पता था कि रकम कई खातों में बंट चुकी है। कंपनी ने जब प्रिंस के बैंक खातों की जांच कराई, तो उनमें कई संदिग्ध लेनदेन का खुलासा हुआ। कंपनी ने बर्खास्त कर निवेशकों को ब्याज समेत लौटाए 52.10 लाख गबन का खुलासा होते ही कंपनी ने आरोपी प्रिंस जैन को पहले निलंबित किया और फिर नौकरी से बर्खास्त कर दिया। वहीं, अपने ग्राहकों का भरोसा कायम रखने के लिए कंपनी ने सभी 11 पीड़ित निवेशकों को उनकी मूल रकम 49.70 लाख रुपए के साथ 1.5% ब्याज जोड़कर कुल 52.10 लाख रुपए अपनी तरफ से लौटाए। इसके बाद कंपनी ने कोर्ट में परिवाद दायर किया। इस पर सुनवाई करते हुए न्यायालय ने FIR दर्ज करने के आदेश दिए। पुलिस का कहना विश्वविद्यालय थाना प्रभारी रविंद्र कुमार जाटव ने बताया, "न्यायालय के आदेश पर एसेट मैनेजमेंट कंपनी के पूर्व रिलेशनशिप मैनेजर प्रिंस जैन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोपी ने करीब 50 लाख रुपए की राशि का हेरफेर किया है। केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।"

Nov 21, 2026 - 14:37
 0  0