रियांश की हत्या के चार दिन बाद भी आरोपी फरार:माता-पिता से विधायक ने की मुलाकात; बोले- जूते की माला पहनाकर गांव में घुमाएंगे

बालाघाट में युवक रियांश चौहान की हत्या के चार दिन बाद भी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। मामले की जांच एसआईटी कर रही है। विधायक मधु भगत और रियांश की मां सुनीता चौहान ने हत्या की वजह प्रेम प्रसंग बताया। शनिवार को विधायक मधु भगत रियांश के परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने परिजनों से घटना की जानकारी ली और कहा कि आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि आरोपियों को गांव में जूते की माला पहनाकर घुमाया जाएगा। विधायक ने बताया कि उन्होंने मामले को लेकर एसपी से बात की है। उन्होंने जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी और चौहान परिवार को न्याय मिलने की बात कही। बेटे का स्कूल में भी विवाद हुआ था सुनीता चौहान ने कहा कि बेटे की हत्या को चार दिन हो गए हैं, लेकिन आरोपियों का पता नहीं चला है। उन्होंने पुलिस की कार्रवाई पर असंतोष जताया। सुनीता ने बताया कि उनके बेटे का प्रेम प्रसंग था और इसे लेकर गांव में बैठक भी हुई थी। उन्होंने कहा कि स्कूल में भी बेटे का विवाद हुआ था और घटना से पहले भी विवाद हुआ था। आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी नहीं होने पर उन्होंने पुलिस को चेतावनी दी। सुनीता ने कहा कि अगर पुलिस प्रशासन पैसे के दबाव में काम कर रहा है, तो वह पुलिस को नहीं छोड़ेंगी। मामले की जांच कर रहे एसआईटी के प्रतिनिधि एसआई शत्रुघन पटले ने बताया कि टीम सभी तथ्यों की जांच कर रही है। पुलिस ने तकनीकी जानकारी जुटा ली है। उन्होंने कहा कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। घटना से एक दिन पहले विधायक से मिले थे रियांश विधायक मधु भगत ने बताया कि घटना से एक दिन पहले रियांश उनसे मिला था। उसने गांव में होने वाले मंडई मेले के कार्यक्रम को लेकर उनसे बात की थी। अगले दिन विधायक को रियांश की हत्या की जानकारी मिली। एक्सीडेंट की खबर हत्या में बदली 16 नवंबर की देररात रियांश के एक्सीडेंट में मौत होने की खबर पुलिस को मिली, लेकिन पिता ने बेटे की हत्या की आशंका जाहिर की थी। पीएम रिपोर्ट में उसके सिर और माथे की चोटो से उसकी हत्या की पुष्टि हुई है। इसके बाद हट्टा पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है, वही मामले की जांच एसपी मलय जैन द्वारा गठित पुलिस की एसआईटी कर रही है।

Nov 21, 2026 - 14:37
 0  0