भोपाल में 'रामायण' फिल्म पर विहिप का विरोध:महामंत्री बजरंग बागड़ा बोले- श्रीराम का चरित्र हनन किया गया; सेंसर बोर्ड प्रमाण-पत्र वापस ले

भोपाल में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के केंद्रीय महामंत्री बजरंग बागड़ा ने रामायण फिल्म में दिखाए गए दृश्यों और रावण के महिमामंडन पर आपत्ति जताई है। उन्होंने शनिवार को फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगाने की मांग की है। विहिप का कहना है कि फिल्म ने हिंदू समाज की भावनाओं को आहत किया है। फिल्म सेंसर बोर्ड को इसका प्रमाणपत्र वापस लेकर गलतियों को दुरुस्त कराने के बाद ही प्रदर्शन की अनुमति देनी चाहिए। परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल के अनुसार, विहिप के केंद्रीय महामंत्री बजरंग बागड़ा ने रामायण फिल्म का विरोध करते हुए बयान जारी किया है। बागड़ा ने जारी वीडियो में कहा कि फिल्म में भगवान राम के चरित्र को नीचा दिखाने और उसका हनन करने का प्रयास किया गया है। साथ ही राक्षसराज दुराचारी रावण का महिमामंडन किया गया है। इससे हिंदू समाज की भावनाओं और रामभक्तों की श्रद्धा को ठेस पहुंची है। प्रभु राम का चरित्र हनन करना गलत है- बजरंग बागड़ा बजरंग बागड़ा ने कहा कि प्रभु श्रीराम ने अपने आचरण और व्यवहार से मर्यादा स्थापित की। इसीलिए उन्हें मर्यादा पुरुषोत्तम कहा जाता है। उनका इस तरह चरित्र हनन करना गलत है। ऐसा दिखाया, जैसे दैत्यों का वध नहीं, प्रतिशोध लेने राम ने की चढ़ाई बागड़ा ने कहा कि रामायण फिल्म में दिखाए गए दृश्यों से ऐसा लगता है कि माता सीता के अपहरण के बाद प्रभु श्रीराम ने लंका पर चढ़ाई राक्षसों और रावण का विनाश करने के लिए नहीं, बल्कि पत्नी के अपहरण का प्रतिशोध लेने के लिए की थी। फिल्म में उन आततायियों का वध करने का उद्देश्य नहीं दिखाया गया, जिन्होंने यज्ञ और हवन में विघ्न डाला था। इसे हिंदू समाज स्वीकार नहीं करेगा। निषादराज और केवट से मित्रता के प्रसंग दिखाने की मांग विहिप के केंद्रीय महामंत्री बजरंग बागड़ा ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने रामकथा को देखकर लिखा था। इसमें अहिल्या उद्धार, निषादराज और केवट से मित्रता तथा भाईचारे का संदेश दिया गया था, लेकिन इन सभी चरित्रों और घटनाओं को फिल्म से बाहर कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि फिल्म में रावण का जिस तरह महिमामंडन किया गया है, उससे ऐसा लगता है जैसे वह दलितों का मसीहा हो। देवताओं द्वारा पराजित दैत्य दीन-हीन जीवन जी रहे थे और उनका उद्धार करने के लिए रावण ने शक्ति अर्जित की। इसके बाद उसने तीनों लोकों में आतंक फैलाया और अपने अहंकार में वैदिक मर्यादाओं का पालन नहीं किया। ऐसे दुराचारी रावण का महिमामंडन करने का प्रयास गलत है। इससे हिंदू समाज आहत और आक्रोशित है। सेंसर बोर्ड से प्रमाणपत्र वापस लेने की मांग बागड़ा ने कहा कि विहिप मांग करती है कि सेंसर बोर्ड को फिल्म को दिए गए प्रमाणपत्र पर फिर से विचार करना चाहिए। अनेक भाषाओं में लिखी गई रामायण से अलग कथानक और समाज के बड़े वर्ग की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले दृश्यों को लेकर सवाल उठाए गए हैं। उन्होंने मांग की कि फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगाई जाए और उसका प्रमाणपत्र वापस लिया जाए। फिल्म में जो त्रुटियां रह गई हैं, उन्हें ठीक करने के बाद ही आगे प्रदर्शन की अनुमति दी जाए।

Nov 21, 2026 - 14:37
 0  0