उज्जैन में हरिहर मिलन के दौरान आतिशबाजी पर प्रतिबंध:सवारी मार्ग पर पटाखे और हिंगोट रॉकेट चलाने पर रोक, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

कार्तिक शुक्ल चतुर्दशी (वैकुण्ठ चतुर्दशी) की रात्रि 22 नवंबर को उज्जैन में भगवान विष्णु और भगवान शिव का मिलन हरिहर मिलन के रूप में मनाया जाएगा। इस परंपरा के तहत भगवान महाकाल पालकी में सवार होकर बिल्वपत्र की माला लेकर गोपाल मंदिर पहुंचेंगे और भगवान विष्णु को अर्पित करेंगे। मंत्रोच्चार के साथ करीब एक घंटे तक पूजन-अर्चन होगा। इस दौरान भगवान शिव की बिल्वपत्र की माला भगवान विष्णु को और भगवान विष्णु की तुलसी की माला भगवान महाकाल को पहनाई जाएगी। इसे दोनों देवताओं के बीच सत्ता के हस्तांतरण का प्रतीक माना जाता है। इस अनूठे आयोजन को देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहते हैं। हरिहर मिलन के दौरान सवारी मार्ग पर आतिशबाजी और हिंगोट रॉकेट चलाने पर प्रतिबंध लगाया गया है। पिछले वर्ष आतिशबाजी के दौरान एक घर में आग लगने की घटना सामने आई थी। ऐसी घटनाओं और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने यह फैसला लिया है। महाकाल की सवारी के रास्ते में नहीं चला सकेंगे पटाखे और हिंगोट रॉकेट कलेक्टर एवं श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष रोशन कुमार सिंह ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163(1) के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया है। इसके अनुसार सवारी मार्ग पर आतिशबाजी और हिंगोट रॉकेट का उपयोग, निर्माण, बिक्री और भंडारण पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। हरिहर मिलन के अवसर पर भगवान महाकाल की सवारी रात करीब 11 बजे मंदिर से रवाना होगी। यह कोट मोहल्ला, गुदरी और सराफा मार्ग होते हुए गोपाल मंदिर पहुंचेगी। इस दौरान मार्ग पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की मौजूदगी रहती है। ऐसे में किसी भी अप्रिय घटना को रोकने और आमजन की सुरक्षा के लिए प्रतिबंध लागू किया गया है।

Nov 21, 2026 - 14:37
 0  0