उज्जैन में 1 दिन छोड़कर पानी देने की मांग:दिसंबर से लागू हो सकती है व्यवस्था; निगम अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन

उज्जैन जिले में इस बार कम बारिश के कारण अगले साल गर्मी में जलसंकट की आशंका है। इसे देखते हुए दिसंबर से पूरे शहर में एक दिन छोड़कर पानी की सप्लाई करने की मांग उठी है। शनिवार को वार्ड-37 के पार्षद और जोन अध्यक्ष सुरेंद्र मेहर ने वार्ड के वरिष्ठ नागरिकों के साथ नगर निगम अध्यक्ष कलावती यादव को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने अधिकारियों को इस व्यवस्था को लागू करने के निर्देश देने की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि शहर की बढ़ती आबादी और पेयजल की जरूरतों को देखते हुए उपलब्ध पानी का अभी से नियोजित इस्तेमाल जरूरी है। दिसंबर से वैकल्पिक दिनों में पानी की सप्लाई करने से जल संरक्षण हो सकेगा और गर्मी तक पानी का बेहतर प्रबंधन किया जा सकेगा। जलसंकट गहराने से पहले खपत नियंत्रित करने की मांग ज्ञापन देने वालों का कहना है कि जलसंकट गहराने के बाद व्यवस्था बदलने के बजाय पहले से ही पानी की खपत नियंत्रित की जानी चाहिए। इससे गर्मी में शहरवासियों को पेयजल की परेशानी से बचाया जा सकेगा। कम बारिश से जलस्रोतों में पानी की चिंता उज्जैन जिले में इस बार सामान्य से काफी कम बारिश हुई है। ऐसे में जलस्रोतों में पर्याप्त पानी नहीं होने की आशंका है। इसे देखते हुए जल संरक्षण और पानी की सप्लाई के बेहतर प्रबंधन के सुझाव दिए जा रहे हैं।

Nov 21, 2026 - 14:37
 0  0