छह लाख का बिल बकाया, नल-जल की लाइन काटी:ग्रामीण तीन घंटे सड़क पर बैठे; पंचायत ने दो लाख रुपए जमा कराने का आश्वासन दिया
डिंडोरी जिले के बजाग जनपद पंचायत की सुनियामार ग्राम पंचायत में बिजली बिल बकाया होने पर नलजल योजना की बिजली लाइन काट दी गई। इससे गांव में तीन दिन से पानी की सप्लाई बंद है। नाराज ग्रामीणों ने शनिवार को जबलपुर-अमरकंटक नेशनल हाईवे पर बैठकर विरोध जताया। करीब तीन घंटे तक हाईवे पर बैठे रहे। स्थानीय जनप्रतिनिधियों की समझाइश के बाद ग्रामीणों ने प्रदर्शन खत्म किया। ग्राम पंचायत सचिव नीरज मरकाम ने बताया कि नलजल योजना एक महीने पहले ही पंचायत को सौंपी गई है। योजना का बिजली बिल करीब छह लाख रुपए बकाया है। अब पंचायत को कनेक्शनधारियों से जलकर वसूलने और बिजली बिल जमा करने की जिम्मेदारी दी गई है। दो लाख रुपए जमा कराने की तैयारी सचिव मरकाम के मुताबिक, पंचायत की ओर से फिलहाल दो लाख रुपए जमा कराए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार शाम तक बिजली कनेक्शन जुड़ने की उम्मीद है। इसके बाद गांव में पानी की सप्लाई शुरू हो सकेगी। पीएचई विभाग के प्रभारी एसडीओ अंशुल बिसेन ने बताया कि सुनियामार में एक करोड़ नौ लाख रुपए की लागत से नलजल योजना पिछले दो साल से संचालित है। इसके जरिए गांव के करीब 250 घरों में पानी की सप्लाई की जाती है। कुछ तकनीकी खामियों के कारण योजना एक महीने पहले ही पंचायत को सौंपी गई है। अब जलकर वसूलने, बिजली बिल जमा करने और योजना के रखरखाव की जिम्मेदारी पंचायत की है।