MP के चार अफसरों को प्रेसिडेंट मेडल:पुलिस-होमगार्ड के 17 अधिकारियों-कर्मचारियों को मेरिटोरियस सर्विस अवॉर्ड

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने गणतंत्र दिवस 2025 के लिए एमपी के चार आईपीएस अफसरों को प्रेसिडेंट मेडल और 17 अधिकारियों व कर्मचारियों को मेरिटोरियस सर्विस अवॉर्ड से नवाजा है। इस बार किसी अधिकारी को गैलेंट्री अवॉर्ड (वीरता पदक) नहीं मिला है। करेक्शनल सर्विस में एक अधिकारी को प्रेसिडेंट मेडल और पांच को मेरिटोरियस अवॉर्ड दिया गया है। अवॉर्ड पाने वालों में एडीजी मकरंद देउस्कर, रुचिवर्धन मिश्रा, हिमानी खन्ना, डीआईजी बीरेंद्र कुमार सिंह, शैलेंद्र सिंह चौहान, राकेश खाखा शामिल हैं। अवॉर्ड प्रस्ताव भेजने के समय ये अफसर जूनियर पदों पर थे, इसलिए इन्हें आईजी, डीआईजी, एसपी बताया गया है। अब ये सभी प्रमोट हो चुके हैं। केंद्र सरकार द्वारा हर साल 15 अगस्त और 26 जनवरी को पुलिस और होमगार्ड सेवा से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों को वीरता पदक, पुलिस सेवा पदक और सराहनीय सेवा पदक दिए जाते हैं। केंद्र सरकार द्वारा यह पदक देने का ऐलान 25 जनवरी और 14 अगस्त को किया जाता है। इस साल गणतंत्र दिवस के पहले जिन अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्रपति के हाथों पदक लेने के लिए चुना गया है, उसमें एमपी के 21 अधिकारी कर्मचारी शामिल हैं।

Jan 25, 2025 - 11:54
 0  18