'कैलारस के शक्कर कारखाने को फिरसे चालू करवाएंगे':मुरैना में उप नेता प्रतिपक्ष कटारे बोले- जरूरत पड़ने पर इसके लिए हम चंदा देने को तैयार

कैलारस के शक्कर कारखाने को बंद नहीं होने दिया जाएगा। जरूरत पड़ी इसके लिए हम, हमारे विधायक चंदा करेंगे और उसे इसे फिरसे चालू करवाएंगे। यह बात उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे ने कहीं। वे शनिवार को मुरैना के सरकारी गेस्ट हाउस पर मीडिया से रूबरू हो रहे थे। उन्होंने बताया कि महू जिले में 27 जनवरी को होने वाली जय भीम यात्रा में मुरैना जिले से करीब एक हजार कार्यकर्ता शामिल होने जाएंगे। हेमंत कटारे ने कहा कि कैलारस शुगर मिल से हजारों किसानों को रोजगार मिलता था। महाराष्ट्र की संस्था नेशनल कोऑपरेटिव शुगर फेडरेशन की रिपोर्ट में बताया गया है कि अकेले मुरैना जिले में ही और चार शुगर मिल स्थापित की जा सकती हैं। एक तरफ बात हो रही है रिसर्च की, जहां यह बात सामने आ रही है कि मुरैना में चार शुगर मिल और स्थापित की जा सकती है, वहीं दूसरी तरफ जो मौजूदा शुगर मिल है उसे खत्म करने के लिए भाजपा नेता पूरी ताकत से लग गए हैं। वे उसकी बोली लगवा रहे हैं। बोले-हम मिलकर चंदा देने को तैयार उप नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि हमारा भाजपा के सभी नेताओं से हाथ जोड़कर यह आग्रह है कि इस शुगर मिल से हजारों युवाओं को रोजगार मिलेगा। हजारों किसानों को इससे लाभ मिलेगा। इस शुगर मिल को पुनर्जीवित किया जाना चाहिए। इसके लिए जरूरत पड़ने पर हम सब चंदा करके पैसे भी देने को तैयार हैं। मैं भी और हमारी पूरी पार्टी चंदा देगी। यह मामला युवाओं और किसानों से जुड़ा हुआ है। इसको बंद नहीं किया जाना चाहिए। हाथ जोड़कर निवेदन है कि इसको स्वीकार कर ले, नहीं तो हम इस लड़ाई लड़ कर रोकेंगे। इस मौके पर विधायक देवेंद्र सखवार, पूर्व विधायक सत्यपाल सिंह सिकरवार उर्फ नीटू, सभापति राजा दंडोतिया, ग्रामीण के अध्यक्ष मधुराज सिंह तोमर, शहर जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।