देवास में दूसरे दिन भी छाया रहा कोहरा:बादल छाने से ठंड से राहत, विजिबिलिटी कम रही, कुछ दिन ऐसा ही रहेगा मौसम

देवास में पिछले दो दिनों से मौसम एक जैसा बना हुआ है। मंगलवार की तरह बुधवार को भी कोहरा छाया रहा। सुबह के समय विजिबिलिटी काफी कम रही। सुबह 10 बजे तक भी धूप नहीं निकली। दिन के समय भी अंधेरे जैसा महौल रहा। जिसके कारण वाहन चालकों को दिन में भी अपने वाहनों के हेडलाइट्स जलाकर चलना पड़ा। शहर के बाहरी क्षेत्रों में कोहरे का असर ज्यादा रहा। बुधवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री व न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वर्तमान में आसमान में छाए बादलों के कारण ठंड का असर कम हुआ है। लेकिन धूप नहीं निकलने से मौसम में ठंडक बनी हुई है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मौसम में बदलाव हो रहा है। बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर एरिया एक्टिव है जिसके कारण कुछ क्षेत्रो में बारिश के आसार भी है।