बड़वानी में धारदार-हथियार से पति ने पत्नी की हत्या की:दोनों के बीच 3 दिन से चल रहा था आपसी विवाद, आरोपी फरार

बड़वानी के अंजड़ नगर में सोमवार दोपहर पुलिस थाने के पीछे गायबेड़ा में इंदरसिंह ने अपनी पत्नी बिनाबाई की धारदार हथियार से हत्या कर दी। घटना दोपहर करीब 3:30 बजे की है। अभी ये स्पष्ट नहीं हो पाया है कि झगड़े की वजह क्या रही? बताया जा रहा है कि दो से तीन दिन से दोनों के बीच आपसी विवाद चल रहा था। इसी के चलते पति ने पत्नी को मारा है। घटना के बाद आरोपी फरार है। घटना के समय मृतका का बेटा अमित घर से बाहर था। बहू शिवानी घर में कपड़े धो रही थी। परिजनों को मारपीट की सूचना मिलने पर 108 एम्बुलेंस को बुलाया गया। ईएमटी राधेश्याम यादव गंभीर हालत में बिनाबाई को अंजड़ सिविल अस्पताल ले गए। मेडिकल ऑफिसर डॉ. रोहित मंडलोई ने बताया कि मृतक के सिर और चेहरे पर 2 से 3 चोटें हैं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद और स्थिति क्लियर हो पाएगी। पति-पत्नी खेती करते थे प्राथमिक जांच में पता चला है कि मृतक बिनाबाई और आरोपी इंदरसिंह खेती-किसानी का काम करते थे। उनका बेटा अमित हम्माली का काम करता है। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी पति इंदरसिंह घटना के बाद से फरार है।

Apr 14, 2025 - 15:28
 0  4