सिंगरौली- घर में हो रही थी गांजे की खेती:महिला ने पीछे के आंगन में उगाए 7.5 फीट ऊंचे पौधे, 75 हजार का गांजा जब्त

सिंगरौली जिले के चितरंगी थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक महिला को गांजे की खेती करते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला अपने घर के पीछे की जमीन पर गांजे के पौधे उगा रही थी। चितरंगी थाना प्रभारी सुदेश तिवारी के अनुसार, कोरसर गांव से सूचना मिली थी। मुखबिर ने बताया कि एक महिला अपने घर की खाली जमीन पर गांजे की खेती कर रही है। पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए महिला के घर पर छापा मारा। छापेमारी में पुलिस को घर के पीछे की बाड़ी में 7 गांजे के पौधे मिले। इन पौधों की ऊंचाई करीब 7.5 फीट थी। जब्त किए गए पौधों का कुल वजन 11 किलो 300 ग्राम है। इनकी कीमत बाजार में करीब 75 हजार रुपये आंकी गई है। आरोपी की पहचान फूलकली जैसवाल के रूप में हुई है। वह लंबे समय से गांजे के अवैध कारोबार में संलिप्त थी। पुलिस पहले भी उसे पकड़ने का प्रयास कर चुकी थी, लेकिन वह चतुराई से बच निकलती थी। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। इस कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक मोहन पनाडिया, आरक्षक लक्ष्मीकांत मिश्रा, आरक्षक जितेंद्र तिवारी और शिवकुमार पटेल की टीम शामिल थी।