भिंड के बरासो में युवक को गोली लगी:गांव में दो पक्षों में हो रहे झगड़े को देख रहा था, गंभीर हालत में ग्वालियर रेफर

भिंड जिले के बरासो थाना क्षेत्र के सिंदूरिया गांव में दो पड़ोसियों में हो झगड़े को देखने गांव का एक युवक पहुंचा तभी, एक पक्ष की ओर से गोली चलाई यह गोली झगड़ा देख रही युवक को लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसे उपचार के लिए भिंड लाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर उसे ग्वालियर रेफर कर दिया। यह वारदात रात्रि 11 बजे की बताई जा रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, बरासो थाना क्षेत्र के सिंदुरिया गांव में दो पड़ोसी पुरानी रंजिश को लेकर विवाद कर रहे थे। इसके बाद दोनों पक्षों में झगड़ा शुरू हो गया। गांव का यशवंत शाक्य उम्र 45 साल लड़ाई झगड़ा देखने के लिए घर से पहुंच, तभी एक पक्ष की ओर से गोली चलाई गई। यह गोली सीधे यशवंत के पेट में जाकर लगी, जो बॉडी को चीरते हुए पार निकल गई। इस घटना के बाद तत्काल परिवार के सदस्य उपचार के लिए जिला अस्पताल घायल को लेकर पहुंचे, यहां प्राथमिक उपचार कराए जाने के बाद घायल को ग्वालियर रेफर कर दिया गया है। इधर, घटना की जानकारी पुलिस को लगी और पुलिस भी मौके पर पहुंची तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। पुलिस घायल यशवंत के बयानों के आधार पर आगे की जांच शुरू करेगी।