मंडला में न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री पहुंचा:सुबह घना कोहरा छाया, अगले 2-3 दिन में तापमान में गिरावट की संभावना

मंडला में कड़ाके की ठंड का प्रकोप जारी है। बुधवार को न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। पिछले कुछ दिनों से न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे बना हुआ है, जिससे सुबह के समय कड़ाके की ठंड का अहसास हो रहा है। सुबह की शुरुआत घने कोहरे से हुई। हालांकि दिन चढ़ने के साथ कोहरा छंटा और धूप निकलने से लोगों को कुछ राहत मिली। मंगलवार को शहर का न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री और अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आने वाले दिनों में बढ़ेगी ठंड मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में ठंड का यह सिलसिला जारी रहेगा। उत्तरी पाकिस्तान और दक्षिण पूर्व राजस्थान के ऊपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय है। साथ ही, पश्चिमोत्तर भारत के ऊपर 12.6 किमी की ऊंचाई पर 278 किमी प्रति घंटे की गति से पश्चिमी जेट स्ट्रीम हवाएं बह रही हैं। इन मौसमी गतिविधियों के कारण पहले तापमान में 2 डिग्री की वृद्धि और फिर 2-3 डिग्री की गिरावट की संभावना है। पिछले 11 दिनों के आंकड़ों पर नजर डालें तो 19 जनवरी को सबसे कम 4.3 डिग्री तापमान दर्ज किया गया, जबकि 21 जनवरी को अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा। इस दौरान न्यूनतम तापमान 4.3 से 11 डिग्री के बीच और अधिकतम तापमान 22.8 से 30.2 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।