रालोद की बैठक में संगठन को मजबूत करने पर जोर:हाथरस में ब्रज क्षेत्र के पदाधिकारियों की मौजूदगी में हुई चर्चा

हाथरस के ब्लॉक रोड मुरसान में राष्ट्रीय लोकदल की महत्वपूर्ण संगठनात्मक और समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता रालोद के जिला अध्यक्ष श्याम सिंह प्रधान ने की। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में ब्रज क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष ब्रजेश चाहर उपस्थित रहे। किसान प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय महासचिव कृष्णपाल राठी और ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष कुलदीप चौधरी ने भी बैठक में हिस्सा लिया। सादाबाद के विधायक प्रदीप कुमार सिंह (गुड्डू चौधरी) भी कार्यक्रम में शामिल हुए। बैठक में पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने के लिए रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया। पदाधिकारियों ने पार्टी की नीतियों पर विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य उम्मेद सिंह, सूआ पहलवान और केशव देव चौधरी भी मौजूद रहे। युवा जिला अध्यक्ष चौधरी महिपाल सिंह, युवा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष चौधरी रामअवतार सिंह (दीपू चौधरी), राम सहाय, रामनारायण वर्मा और युवा नेता लोकेश चौधरी मुरसान ने भी बैठक में भाग लिया। इसके अलावा महेंद्र सिंह धनगर, दीवान सिंह जुरैल, महाराज सिंह प्रधान सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।