सागर में रामनवमीं पर आज निकलेगी पालकी यात्रा:महाआरती कर मनाया जाएगा भगवान का जन्मोत्सव; सदर से निकाली जाएगी शोभायात्रा

सागर में रविवार को रामनवमीं मनाई जाएगी। पर्व को लेकर राम जानकी मंदिरों में तैयारियों लगभग पूरी हो चुकी है। शहर के मुख्य मार्गों को भगवा पताकाओं से सजाया गया है। रामनवमीं पर शहर में पालकी यात्रा और सदर में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शहर के रामबाग मंदिर, वृंदावन बाग मंदिर, राम दरबार मंदिर मकरोनिया, राम मंदिर रामपुरा समेत अन्य राम मंदिर में राम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। सुबह से पूजन, हवन और प्रसादी वितरण होगा। उत्सव समिति सिद्धेश्वर मंदिर लक्ष्मीपुरा से रविवार को रामनवमीं पर भगवान श्रीराम की पालकी व शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा दोपहर 3 बजे से शुरू होगी। शोभायात्रा में शामिल होने के लिए भक्तों को आमंत्रण दिए गए हैं। वहीं बड़ा बाजार स्थित रामबाग मंदिर में राम जन्मोत्सव मनाने की तैयारियां हो चुकी हैं। दोपहर 12 बजे भगवान राम का जन्म उत्सव मनाया जाएगा। भगवान का नई पोशाक से विशेष श्रृंगार किया जाएगा। 101 दीपों से भगवान की जन्मोत्सव पर महाआरती की जाएगी। आरती के बाद फल, हलवा और मिष्ठान की प्रसादी का वितरण किया जाएगा।