तीन साल बाद खुला ओलंपिक साइज का स्विमिंग पूल:महिलाओं के लिए सुबह और पुरुषों के लिए शाम का समय, प्रतिमाह 2500 रुपए फीस

उज्जैन के नगर पालिका निगम मुख्यालय के पीछे स्थित ओलिंपिक साइज का स्विमिंग पूल तीन वर्ष बाद मंगलवार को शुरू हो गया है। विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, महापौर मुकेश टटवाल और निगम अध्यक्ष कलावती यादव ने पूल का शुभारंभ किया। पूल के रख-रखाव की जिम्मेदारी दिल्ली की रामा कृष्णा कंपनी को सौंपी गई है। कंपनी लाइफगार्ड की सुविधा भी उपलब्ध कराएगी। निगम अध्यक्ष यादव ने बताया कि तीन साल पहले पूल बना था, लेकिन कुछ कारणों से शुरू नहीं हो सका था। तैराकी के लिए समय-सारणी तय की गई है। सुबह 6 से 11 बजे तक महिलाओं के लिए और शाम 4 से रात 10 बजे तक पुरुषों के लिए पूल खुला रहेगा। तैराकी के लिए 45 मिनट और शावर के लिए 15 मिनट का समय निर्धारित है। कंपनी ने विभिन्न मेंबरशिप प्लान की घोषणा की है। प्रतिमाह शुल्क 2,500 रुपए, तीन माह का 5,500 रुपए और छह माह का 9,000 रुपए रखा गया है। स्पेशल फैमिली प्लान 18,000 रुपए का है। एक दिन के लिए स्विमिंग करने वालों को 150 रुपए देने होंगे। शुभारंभ कार्यक्रम में एमआईसी सदस्य रजत मेहता, कैलाश प्रजापत, सत्यनारायण चौहान, जोन अध्यक्ष संग्राम सिंह भाटिया, पार्षद हेमंत गहलोत, आभा कुशवाह, उपायुक्त योगेन्द्र पटेल और सहायक आयुक्त प्रदीप सेन मौजूद थे।