रीवा से वीरेंद्र गुप्ता बने भाजपा जिलाध्यक्ष:डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल के करीबी; कमान संभालते ही महापौर पर साधा निशाना

मध्यप्रदेश में बुधवार शाम भाजपा ने 14 और जिला अध्यक्षों के नामों का ऐलान किया है। रीवा से भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व महापौर वीरेंद्र गुप्ता को जिला अध्यक्ष बनाया गया है। गुप्ता, उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के करीबी माने जाते हैं। वीरेंद्र गुप्ता के जिलाध्यक्ष बनने से पहले भी उनके नाम की चर्चा रेस में सबसे आगे थी। दावा है कि वे डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल की पहली पसंद थे। गुप्ता संघ से जुड़े है, इसका उनको फायदा मिला है। रीवा से जिला अध्यक्ष के लिए चार प्रमुख दावेदार थे। 'पूरी निष्ठा से काम करता आ रहा हूं'
वीरेंद्र गुप्ता ने बताया कि मैं भारतीय जनता पार्टी में स्थानीय समिति से लेकर,नगर मंत्री,नगर महामंत्री,नगर अध्यक्ष,प्रदेश महामंत्री, जिला मंत्री,जिला महामंत्री,जिला उपाध्यक्ष, शहडोल-अनूपपुर भाजपा संगठन प्रभारी और महापौर पद पर रहा। मैं 1980 में भाजपा से जुड़ा था। तब से लगातार भाजपा के प्रति पूरी निष्ठा से काम करता आ रहा हूं। पार्टी ने जो भी जिम्मेदारी दी, मैंने वह जिम्मेदारी निभाई। वीरेंद्र गुप्ता ने जिला अध्यक्ष बनने के बाद कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि रीवा में अभी भी कांग्रेस का महापौर है। जिससे रीवा नगर निगम में हमें विकास कार्य करने में बाधा हो रही है। इसलिए मेरा अगला कदम होगा कि रीवा में अब भाजपा का महापौर बनाया जाए। कांग्रेस के द्वारा भाजपा के अंदर भितर घात की बात पर वीरेंद्र गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस हमेशा अनर्गल बात करती है। रीवा भाजपा में कोई भितर घात नहीं है। पार्टी को एकजुट बनाने के लिए सभी मजबूत होकर काम कर रहे हैं। अब तक 47 जिलाध्यक्षों का ऐलान
इससे पहले रविवार, सोमवार और मंगलवार को तीन बार में 32 जिलों के अध्यक्ष घोषित किए गए थे। बुधवार को हुई जिलाध्यक्षों की घोषणा के बाद अब तक कुल मिलाकर 47 जिला अध्यक्ष घोषित हो चुके हैं। बता दें कि भाजपा 62 संगठनात्मक जिलों के अध्यक्षों की घोषणा कर रही है। इस लिहाज से 15 जिलों की घोषणा अभी भी बाकी है। मंगलवार को घोषित नामों में सागर में पहली बार दो जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। यहां सागर में श्याम तिवारी और सागर ग्रामीण में रानी कुशवाहा को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। जबलपुर में रत्नेश सोनकर, ग्वालियर नगर में जयप्रकाश राजोरिया और बालाघाट में रामकिशोर कांवरे को कमान सौंपी गई है। भाजपा ने पहली बार में दो, दूसरी बार में 18 और तीसरी बार में 12 जिलों के अध्यक्ष घोषित किए हैं। इसके साथ ही अब तक 32 जिला अध्यक्षों की नियुक्ति हो गई।