सिवनी में विधानसभा घेराव को लेकर चर्चा:हिना कांवरे ने कार्यकर्ताओं से 16 दिबंसर को भोपाल पहुंचने की अपील की

जिला मुख्यालय के कांग्रेस कार्यालय में मध्यप्रदेश विधानसभा की पूर्व उपाध्यक्ष हिना कांवरे ने प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार विफल सरकार है। इनकी विफलताओं के खिलाफ कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन 16 दिसंबर को भोपाल में होगा। विधानसभा के महा-घेराव के आयोजन के लिए तैयारियां की जा रही है। प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। उन्होंने सरकार पर जनविरोधी नीतियों, बेरोजगारी, बढ़ती महंगाई, भ्रष्टाचार, और किसानों की अनदेखी के आरोप भी लगाए। और कहा कि भाजपा सरकार ने जनता से किए वादों को पूरा नहीं किया। युवाओं को रोजगार देने का दावा खोखला साबित हुआ है। किसान कर्जमाफी और न्यूनतम समर्थन मूल्य की मांग आज भी अधूरी है। कांग्रेस इस अन्याय के खिलाफ भोपाल में जोरदार प्रदर्शन करेगी। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजकुमार खुराना ने बताया कि महा-घेराव में सिवनी जिले से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, किसान और लोग शामिल होंगे। इस महा-घेराव के जरिए भाजपा सरकार पर दबाव बनाने और जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का संकल्प लिया है। यह प्रदर्शन आने वाले दिनों में प्रदेश की राजनीति को नई दिशा दे सकता है।