दतिया में मोहर्रम से पहले पुलिस का फ्लैग मार्च:पुलिस ने लोगों से की बातचीत, शांति और कानून व्यवस्था का दिया संदेश

दतिया में मोहर्रम को लेकर शहर में अमन और शांति बनाए रखने के लिए शनिवार शाम पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। यह मार्च शहर के मुख्य मार्गों से गुजरा, जिसमें अफसरों ने खुद सड़कों पर उतरकर हालात का जायजा लिया। फ्लैग मार्च की शुरुआत एसडीओपी प्रियंका मिश्रा के नेतृत्व में राजगढ़ चौराहा से हुई। मार्च पटवा तिराहा, किला चौक, तिगैलिया और होलीपुरा जैसे इलाकों से होते हुए फिर राजगढ़ चौराहा पर समाप्त हुआ। रास्ते भर पुलिस अधिकारियों और जवानों की मौजूदगी से लोगों में सुरक्षा का संदेश गया। लोगों से की शांति बनाए रखने की अपील मार्च की शुरुआत से पहले एसडीओपी ने पुलिस बल को ब्रीफ किया। उन्होंने अधिकारियों को सतर्क रहने और किसी भी स्थिति में तुरंत प्रतिक्रिया देने के निर्देश दिए। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस ने स्थानीय लोगों से बात कर त्योहार शांति से मनाने की अपील की। फ्लैग मार्च ने शहरवासियों को यह भरोसा दिलाया कि पुलिस-प्रशासन हर स्थिति के लिए तैयार है। इस पहल से न सिर्फ सुरक्षा का एहसास हुआ, बल्कि सांप्रदायिक सौहार्द का भी मजबूत संदेश गया। ये अधिकारी रहे मौजूद फ्लैग मार्च में कोतवाली प्रभारी धीरेन्द्र मिश्रा, रक्षित निरीक्षक सौरभ तिवारी, महिला थाना प्रभारी मोनिका मिश्रा, यातायात थाना प्रभारी सपना शर्मा, निरीक्षक केहरि सिंह परिहार, थाना प्रभारी नितिन भार्गव, उप निरीक्षक अरविंद सिंह भदौरिया और अन्य अधिकारी शामिल रहे।