सांसद भारती पारधी ने स्वच्छता अभियान में झाड़ू लगाई:बोली- घर-आंगन स्वच्छ होने पर ही विकसित होगा भारत; लोगों ने नियमित सफाई की मांग की

बालाघाट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से शुरू हुए सेवा पखवाड़े के तहत गुरुवार को स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसमें सांसद भारती पारधी ने नगरपालिका अध्यक्ष भारती ठाकुर और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ झाड़ू लगाकर सफाई की। यह अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर गांधी जयंती तक चलेगा। अभियान की शुरुआत जयस्तंभ चौक स्थित चौपाटी से हुई और यह अस्पताल के सामने स्थित बिरसा मुंडा की प्रतिमा स्थल तक चला। सांसद पारधी, नपाध्यक्ष ठाकुर और भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा स्थल के आसपास भी सफाई कर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया।सांसद भारती पारधी ने बताया कि सेवा पखवाड़े का उद्देश्य आमजन को स्वच्छता, रक्तदान, पौधारोपण, चित्रकला और रंगोली जैसे कार्यक्रमों से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि 2 अक्टूबर को पखवाड़े का समापन खादी दिवस के रूप में मनाया जाएगा, जिससे स्वदेशी उत्पादों को प्रोत्साहन मिलेगा और कारीगरों की आर्थिक स्थिति सुधरेगी।पारधी ने जोर देकर कहा कि जब तक घर, आंगन, मोहल्ला, जिला और देश स्वच्छ नहीं होगा, तब तक विकसित भारत की कल्पना पूरी नहीं हो सकती। उन्होंने स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने से देश के मजबूत होने की बात भी कही। हालांकि, इस प्रतीकात्मक स्वच्छता अभियान के बाद स्थानीय लोगों ने अपनी राय व्यक्त की। उनका कहना था कि यदि नगरपालिका नियमित रूप से सफाई अभियान चलाए तो शहर में गंदगी का माहौल नहीं दिखेगा। लोगों ने भाजपा के इस अभियान को फिलहाल प्रतीकात्मक ही माना।

Sep 18, 2025 - 10:59
 0  3