देवास में 33 इंच बारिश दर्ज:झमाझम बारिश से सड़कें जलमग्न, सोयाबीन फसल को नुकसान की आशंका

देवास शहर और आसपास के इलाकों में बीती रात लगभग आधे घंटे तक तेज बारिश हुई। इस कारण कई सड़कों पर पानी बह निकला। मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान मानसून सत्र में देवास में अब तक 33 इंच वर्षा रिकॉर्ड की गई है, जबकि पिछले साल इसी समय 36 इंच बारिश हुई थी। सुबह से छाए काले बादल गुरुवार सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए रहे और मौसम सुहावना बना रहा। मौसम विभाग ने आज भी बारिश होने की संभावना जताई है। लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। बारिश से फसलों को खतरा किसानों का कहना है कि सोयाबीन की फसल अब पकने लगी है। अब होने वाली बारिश से खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान होने का खतरा है। जब मुख्य बारिश का सीजन था, तब कम वर्षा हुई थी। अब पकते समय हो रही बारिश किसानों के लिए चिंता का कारण बन गई है। किसानों ने की मुआवजे की मांग किसानों ने बताया कि कुछ सोयाबीन की फसलों में पहले ही फंगस लग चुका है, जिससे उन्हें नुकसान हुआ था। अब नई बारिश से नुकसान और बढ़ने की आशंका है। किसानों ने सरकार से उचित मुआवजे की मांग की है।

Sep 18, 2025 - 10:59
 0  2