जबलपुर में 24 घंटे में बना 'नमो उपवन':नगर निगम ने बनाया नया कीर्तिमान, 70 कर्मचारियों ने की मेहनत

महर्षि महेश योगी वार्ड स्थित महाकौशल कॉलोनी में महज 24 घंटे के भीतर एक संपूर्ण उपवन का निर्माण कर जबलपुर नगर निगम ने नया रिकॉर्ड कायम किया है। महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने बताया कि 30 अक्टूबर की सुबह 11 बजे शुरू हुए इस कार्य को 31 अक्टूबर की सुबह 11 बजे तक पूरा कर दिया गया। अष्टमी से लेकर नवमी के दिन तक लगातार चले इस काम में नगर निगम की पांच टीमों के 70 कर्मचारियों ने दिन-रात जुटकर इस उपवन को आकार दिया। महापौर ने कहा कि जिस स्थान पर ‘नमो उपवन’ का निर्माण हुआ, वहां पहले पत्थरों और गड्ढों से भरा मैदान था। बारिश जैसी प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद टीम ने 24 घंटे के भीतर इसे हरियाली से भरपूर ऑक्सीजन पार्क में बदल दिया। कल की हालत देखने वाला अगर आज यहां आए तो यकीन करना मुश्किल होगा कि यह वही जगह है। ‘नमो उपवन’ को नागरिकों के लिए बहुउद्देश्यीय पार्क के रूप में विकसित किया गया है। यहां लोगों के लिए टहलने के रास्ते, बैठने की जगह और बच्चों के खेलने के लिए विशेष स्थान तैयार किए गए हैं। महापौर का कहना है कि आने वाले दो वर्षों में लगाए गए पौधों के बड़े होने के बाद यह क्षेत्र एक ऑक्सीजन जोन में बदल जाएगा, जो शहर के लिए एक बड़ी उपलब्धि होगी। 34 लाख रुपए की लागत से सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन भी किया गया। अगले 15 दिनों के भीतर सड़क निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। भविष्य में इसी तरह के उद्यान विकसित करेंगे सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत नगर निगम ऐसे कार्यों को कर रहा है, जो समाज और नागरिकों को समर्पित हों। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इसी तरह नए उद्यान और उपवन विकसित किए जाते रहेंगे, ताकि शहरवासियों को हरियाली, स्वास्थ्य और मनोरंजन की सुविधाएं एक साथ मिल सकें। नगर निगम का दावा है कि 24 घंटे में बने इस ‘नमो उपवन’ ने न केवल शहर में बल्कि प्रदेश स्तर पर भी एक नई मिसाल कायम की है। अब यह उपवन स्थानीय निवासियों के लिए हरियाली के बीच सुकून का ठिकाना और बच्चों के लिए खेल-मनोरंजन का नया केंद्र बनने जा रहा है।

Oct 1, 2025 - 16:28
 0  2