निवास में भाजपा नेता के सूने घर में चोरी:मंडला में पड़ोसियों ने दी जानकारी, छोटे बेटे से मिलने अमेरिका गए हैं पूर्व अध्यक्ष

मंडला के निवास थाना क्षेत्र में शनिवार रात एक बड़ी चोरी की वारदात हुई। भाजपा नेता और निवास मंडल के पूर्व अध्यक्ष यतीन्द्र मोहन विश्वकर्मा के घर अज्ञात चोरों ने चोरी की। घटना के समय यतीन्द्र मोहन विश्वकर्मा अपने छोटे बेटे से मिलने अमेरिका गए हुए थे। पड़ोसियों की जानकारी पर मौके पर पहुंची पुलिस रविवार सुबह पड़ोसियों ने घर का ताला टूटा और दरवाजा खुला देखा। उन्होंने तत्काल निवास पुलिस को इसकी सूचना दी। साथ ही, जबलपुर में रहने वाले यतीन्द्र मोहन के बड़े बेटे को भी घटना की जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही निवास थाना प्रभारी वर्षा पटेल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचीं और घर का निरीक्षण किया। जांच के दौरान घर की अलमारियां खुली मिलीं और सामान बिखरा हुआ था। पुलिस ने मौके पर फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट और डॉग स्क्वायड को भी बुलाया। घर के जेवरात चोरी होने की आशंका प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अलमारी से एक कीमती मंगलसूत्र सहित कुछ आभूषण गायब होने की आशंका है। हालांकि, चोरी गए सामान का सटीक ब्योरा परिवार के सदस्यों के लौटने के बाद ही मिल पाएगा। थाना प्रभारी वर्षा पटेल ने बताया कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और वैज्ञानिक तरीकों से जांच जारी है।

Nov 9, 2025 - 15:40
 0  2