बुरहानपुर में ASP का औचक निरीक्षण:लालबाग और गणपति नाका थाने पहुंचे, बीट सिस्टम परखी; गश्त बढ़ाने के निर्देश

बुरहानपुर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) अंतर सिंह कनेश ने बुधवार देर रात थाना लालबाग और थाना गणपति नाका का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य पुलिस बीट प्रणाली के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना था। एएसपी ने थाना परिसर, अभिलेखों के रखरखाव, लंबित मामलों की स्थिति और पुलिसकर्मियों की कार्यप्रणाली का गहनता से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान एएसपी ने विशेष रूप से डिजिटल माइक्रो बीट प्रणाली को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। गश्त बढ़ाने और जनता से संवाद के निर्देश एएसपी ने बीट प्रभारियों को क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नियमित गश्त करें, संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी निगरानी रखें और जनता के साथ संवाद बढ़ाएं। संसाधनों की समीक्षा, सुधार के निर्देश इसके अतिरिक्त, उन्होंने थाने में उपलब्ध संसाधनों की समीक्षा की और आवश्यक सुधारों के लिए संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिए। 'अपराधियों पर रखें कड़ी नजर' एएसपी कनेश ने थाना स्टाफ को कर्तव्यनिष्ठा और जनसेवा की भावना से कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने अपराधियों पर कड़ी नजर रखने और किसी भी आपराधिक गतिविधि को समय रहते रोकने पर जोर दिया। देखिए निरीक्षण के दौरान ली गई तस्वीरें...

Nov 20, 2025 - 06:23
 0  0