रतलाम में ठंड को देखते हुए स्कूलों का समय बदला:8वीं तक की क्लास सुबह 9 बजे से पहले नहीं लगेगी; सभी स्कूलों को करना होगा पालन

रतलाम में तापमान में लगातार गिरावट होती जा रही है। विद्यार्थियों की सेहत को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर मिशा सिंह के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी अनिता सागर ने नर्सरी से 8वीं तक की कक्षाओं का समय बदल दिया है। अब सुबह की कक्षाएं 9 बजे से पहले नहीं लगेंगी। जिले की नर्सरी से 8वीं तक की सभी शासकीय, प्राइवेट, सीबीएसई, आईसीएसई और अन्य संबद्ध शैक्षणिक संस्थाओं को इस बदलाव का पालन करना होगा। आदेश के मुताबिक सुबह 9 बजे से पहले कक्षाएं संचालित नहीं की जा सकेंगी। हालांकि स्कूलों का समय बदल दिया गया है, लेकिन प्राइवेट स्कूलों की तरफ से अब तक पेरेंट्स को किसी तरह की आधिकारिक सूचना नहीं दी गई है।