सिवनी में वाहन चेकिंग के दौरान एएसआई को टक्कर मारी:सिर में गंभीर चोट, आरोपी बाइक सवार गिरफ्तार

सिवनी में रविवार दोपहर वाहन चेकिंग के दौरान तेज रफ्तार बाइक सवार ने ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिस के एएसआई (ASI) को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना कोतवाली थाना इलाके के खैरी टेक की है। वहां ट्रैफिक पुलिस की टीम आने-जाने वाले वाहनों की जांच कर रही थी। ट्रैफिक थाने में तैनात एएसआई शत्रुघ्न चौरिया जब अपनी ड्यूटी कर रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार बाइक आई और सीधे उन्हें टक्कर मार दी। सिर में आई गंभीर चोट टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एएसआई चौरिया सड़क पर गिर पड़े और उनके सिर में गहरी चोट आई है। मौके पर मौजूद दूसरे पुलिसकर्मियों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर की टीम उनकी हालत पर नजर रखे हुए है। बाइक सवार पकड़ा गया पुलिस ने टक्कर मारने वाले बाइक सवार को मौके से ही पकड़ लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है कि यह हादसा लापरवाही की वजह से हुआ या कोई और कारण था। ट्रैफिक थाना प्रभारी विजय बघेल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे गाड़ी चलाते समय सावधानी बरतें और ट्रैफिक नियमों का पालन करें।