नेपानगर में 6 माह से सड़क अधूरी:पुलिया बनी स्पीड ब्रेकर, एकता नगर के निवासी परेशान; नहीं हो रही सुनवाई
बुरहानपुर जिले के नेपानगर स्थित वार्ड नंबर 18, एकता नगर में पिछले छह-सात माह से सड़क निर्माण का कार्य अधूरा पड़ा है। ठेकेदार ने सड़क का एक हिस्सा तो बना दिया है, लेकिन दूसरे हिस्से में मुख्य सड़क की ओर एक पुलिया का निर्माण इस तरह किया गया है कि वह सीमेंट-कंक्रीट का स्पीड ब्रेकर बन गई है। इससे वार्ड के निवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस पुलिया के कारण आमजनों का यहां से निकलना मुश्किल हो गया है। लोगों को वार्ड में जाने के लिए दूसरे रास्तों से घूमकर जाना पड़ता है। सड़क पर जगह-जगह गिट्टी बिखरी पड़ी है, जिससे वाहन निकालना कठिन हो गया है। विशेषकर बुजुर्गों को आवागमन में सबसे अधिक दिक्कतें आ रही हैं। नगर पालिका अध्यक्ष भारती विनोद पाटील ने बताया कि ठेकेदार को जल्द से जल्द काम पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। हालांकि, वार्ड के रहवासियों का कहना है कि शिकायत के बावजूद नगर पालिका इस ओर ध्यान नहीं दे रही है। एकता नगर निवासी महेंद्र निंबालकर ने बताया कि पुलिया की ऊंचाई काफी अधिक हो गई है, जिससे लोगों के गिरकर घायल होने का खतरा बना रहता है। उन्होंने कहा कि यदि सड़क का निर्माण नहीं कराना था, तो पुलिया इतनी ऊंची नहीं बनानी चाहिए थी। यदि बना दी है, तो उसे इस तरह व्यवस्थित किया जाना चाहिए ताकि लोगों को आने-जाने में परेशानी न हो। सड़क के एक हिस्से का काम भी अभी अधूरा है।