पांच सेकंड में तोड़ा लॉक, बाइक चोरी का वीडियो:रायसेन में घर के बाहर खड़ी स्प्लेंडर चुराकर भाग रहा था, लोगों ने पकड़कर पीटा
रायसेन शहर में बाइक चोरी करते हुए एक युवक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। वार्ड नंबर 13 में दशरथ कुशवाहा की स्प्लेंडर बाइक चोरी हुई थी। स्थानीय लोगों ने युवक को बाइक सहित कुछ ही दूरी पर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। इस घटना का वीडियो आज सामने आया है। यह घटना रविवार दोपहर की है। दशरथ कुशवाहा की स्प्लेंडर बाइक उनके घर के बाहर खड़ी थी। सीसीटीवी फुटेज में एक युवक पहले आता है, बाइक पर बैठता है और किसी अन्य चाबी का उपयोग करके बाइक स्टार्ट कर ले जाता हुआ दिखाई देता है। कुछ ही दूरी पर पकड़ाए चोर
जब घरवालों और पड़ोसियों ने घर के सामने बाइक नहीं देखी, तो उन्होंने सीसीटीवी कैमरे चेक किए। फुटेज देखने के बाद उन्होंने वार्ड वासियों को सूचना दी। वार्ड वासियों ने सक्रियता दिखाते हुए युवक को बाइक सहित कुछ ही दूरी पर पकड़ लिया और उसकी पिटाई भी की। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची थाना कोतवाली पुलिस युवक को थाने ले गई। थाना प्रभारी नरेंद्र गोयल ने बताया कि आरोपी की पहचान पठारी निवासी सोनू बेदी के रूप में हुई है। सोनू बेदी बाइक चोरी करते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ था। पुलिस ने आरोपी सोनू बेदी के खिलाफ चोरी सहित अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। घटना का वीडियो सोमवार को सामने आया।