भोपाल-इंदौर मेट्रो में ऑटोमैटिक फेयर कलेक्शन सिस्टम शुरू:टिकट विंडो के सामने अब लाइन नहीं लगेगी; टिकट एवं वॉलेट रिचार्ज पर छूट
भोपाल और इंदौर के मेट्रो स्टेशन पर सोमवार से ऑटोमैटिक फेयर कनेक्शन सिस्टम शुरू हो गया। इसके चलते अब यात्रियों को स्टेशन पर टिकट के लिए लंबी कतार नहीं लगाना पड़ेगी। वह इलेक्ट्रॉनिक तरीके से मेट्रो स्टेशन में एंट्री और एग्जिट कर सकेंगे। नई सुविधा के साथ ही टिकट और वॉलेट रिचार्ज पर भी छूट दी जा रही है। मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (MPMRCL) ने इस सिस्टम की शुरुआत की है। पहले दिन कई यात्रियों ने मेट्रो में सफर किया और नए सिस्टम से ही टिकट ली। ये है टिकटिंग सिस्टम
भोपाल-इंदौर मेट्रो का ऑटोमैटिक फेयर कलेक्शन (AFC-Automatic Fare Collection) सिस्टम आधुनिक, इलेक्ट्रॉनिक और कैशलेस टिकटिंग है। यह सिस्टम यात्रियों को बिना किसी मैन्युअल हस्तक्षेप (जैसे टिकट काउंटर पर लंबी कतार) के मेट्रो स्टेशन पर एंट्री करने, सफर करने और बाहर निकलने की सुविधा देता है। मेट्रो AFC सिस्टम के मुख्य पाइंट टिकट पर छूट मिलेगी
नए सिस्टम के साथ ही राउंड ट्रिप (आवागमन) टिकट पर कुल किराए में 5 प्रतिशत की छूट भी दी जा रही है। इससे उन यात्रियों को विशेष लाभ मिलेगा, जो एक ही दिन में आना और जाना करते हैं। ग्रुप में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए भी विशेष प्रावधान किया गया है। समूह टिकट पर कुल किराए में 10 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। यह सुविधा (एकल-समूह टिकट पर) न्यूनतम 8 एवं अधिकतम 40 यात्रियों के समूह के लिए उपलब्ध है। MP Metro एप पर वॉलेट रिचार्ज पर अतिरिक्त बचत
मेट्रो के आधिकारिक मोबाइल एप MP Metro के माध्यम से यात्री क्यूआर टिकट बुक कर सकेंगे। इस एप के वॉलेट रिचार्ज पर विशेष रियायत दी जाएगी। मोबाइल एप के माध्यम से टिकट प्राप्त करने पर यात्रियों का समय भी बचेगा। इस तरह से मिलेगी रिचार्ज स्लैब में छूट टिकटिंग के प्रकार : पेपर QR और मोबाइल QR