वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, किशोर की मौत:उमरिया में दो घायल, काम निपटाकर तीनों वापस पाली लौट रहे थे
उमरिया जिले के पाली थाना क्षेत्र में जोहिला मोड़ के पास एक सड़क हादसे में 17 साल के युवक की मौत हो गई। इस घटना में दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना सोमवार सुबह की है। जानकारी के मुताबिक, विकाश कोल (17), बादल कोल (17) और विकास भट्ट (25) बाइक से पाली से करकेली किसी काम से गए थे। काम निपटाकर तीनों वापस पाली लौट रहे थे, तभी जोहिला मोड़ के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में एक की मौत, दो गंभीर घायल टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद, मौके पर मौजूद राहगीरों ने 108 एंबुलेंस को सूचना दी और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाली पहुंचाया। दो गंभीर घायल शहडोल रेफर अस्पताल में इलाज के दौरान बादल कोल की मौत हो गई। विकाश कोल और विकास भट्ट की हालत गंभीर बनी हुई है, जिन्हें प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए शहडोल रेफर किया गया है। पाली पुलिस ने इस मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है और पूरे घटनाक्रम की जांच जारी है।