15 साल की किशोरी का शव फंदे पर मिला:मंदसौर में परिजन उतारकर अस्पताल ले गए, आत्महत्या के कारणों का नहीं चला पता
मंदसौर के पिपलियामंडी कस्बे में मंगलवार रात 15 वर्षीय एक किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना टीलाखेड़ा बालाजी मंदिर के पीछे स्थित गंगा विहार कॉलोनी की है। मृतका की पहचान खुशनुमा पिता असलम पठान (15) निवासी गंगा विहार, पिपलियामंडी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात करीब 11 बजे किशोरी ने घर में फांसी लगा ली। घटना के समय परिवार के लोग भी घर पर मौजूद थे। जानकारी मिलते ही परिजन उसे तुरंत फंदे से उतारकर पिपलियामंडी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पिपलियामंडी चौकी प्रभारी रितेश डामोर पुलिस टीम के साथ अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पैनल से होगा पोस्टमार्टम चौकी प्रभारी रितेश डामोर ने बताया कि मामले में मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी गई है। पोस्टमार्टम पैनल से कराया जाना है। इसलिए शव को मंदसौर जिला चिकित्सालय की मॉर्च्युरी में सुरक्षित रखा गया है। बुधवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।