धंसी सड़क, टूटी पुलिया से भोपाल रोड पर हादसे:रायसेन में पीडब्ल्यूडी-नगर पालिका जिम्मेदारी टालते रहे, शिकायतों के बावजूद मरम्मत नहीं हुई
रायसेन के भोपाल रोड पर इंडियन गार्डन के सामने सड़क धंसने और पुलिया क्षतिग्रस्त होने से लगातार हादसे हो रहे हैं। लंबे समय से यह समस्या बनी हुई है, जिससे कई लोग घायल हो चुके हैं। चौपड़ा मोहल्ले के निवासियों को भी अपने घरों तक वाहन ले जाने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज होने के बावजूद इस समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि भोपाल रोड निर्माण के दौरान लोक निर्माण विभाग (PWD) ने सड़क किनारे खुदाई का काम अधूरा छोड़ दिया था। इसी के कारण सड़क का एक हिस्सा धंस गया और नगर पालिका की पुलिया भी क्षतिग्रस्त हो गई। बारिश के बाद स्थिति और खराब हो गई है। सड़क किनारे बना यह गहरा गड्ढा रात के समय वाहन चालकों के लिए बड़ा खतरा बन गया है, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका लगातार बनी हुई है। दोनों ओर नालों का निर्माण किया जाना था
नगर पालिका के स्वच्छता प्रभारी शशिकांत माहोड ने इस संबंध में बताया कि भोपाल रोड निर्माण के दौरान दोनों ओर नालों का निर्माण किया जाना था। हालांकि, पीडब्ल्यूडी के ठेकेदार ने कई स्थानों पर काम अधूरा छोड़ दिया। उन्होंने कहा कि संबंधित स्थान पर पुलिया नहीं बनने से चौपड़ा मोहल्ले के लोग परेशान हैं और पुलिया का निर्माण लोक निर्माण विभाग को ही कराना चाहिए। अफसर बोले- निर्माण स्वीकृत योजना अनुसार पूरा
वहीं, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री बीके सूत्रकार ने दावा किया कि भोपाल रोड पर सड़क और नाला निर्माण का कार्य स्वीकृत योजना के अनुसार पूरा हो चुका है। उन्होंने यह भी बताया कि परियोजना का बजट भी समाप्त हो गया है। सूत्रकार के अनुसार, चौपड़ा क्षेत्र की यह पुलिया शहरी वार्ड के मार्ग से जुड़ी है, इसलिए इसका निर्माण नगर पालिका की जिम्मेदारी है। दोनों विभागों के बीच जिम्मेदारी तय न होने का खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। बरसात के मौसम में धंसी सड़क और टूटी पुलिया लगातार हादसों का कारण बन रही है, लेकिन अब तक इसकी मरम्मत का काम शुरू नहीं हो सका है।