चित्रकूट में चाय-नाश्ते की दुकान पर हमला:6 आरोपी गिरफ्तार; पिस्टल-कट्टा और 8 कारतूस जब्त
सतना जिले के चित्रकूट थाना क्षेत्र में चाय-नाश्ते की दुकान चलाने वाले पिता-पुत्र और उनके कर्मचारी से मारपीट के मामले में पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक फोर व्हीलर, 32 बोर की पिस्टल, 315 बोर का देशी कट्टा और 8 जिंदा कारतूस जब्त किए हैं। घटना 13 सितंबर की शाम करीब 7 बजे की है। बृजनरेश सिंह परिहार (53), निवासी वार्ड क्रमांक-11, अपनी चाय-नाश्ते की दुकान पर काम कर रहे थे। उनका बेटा अंकित कुछ दोस्तों के साथ गणेश प्रतिमा स्थापित करने की तैयारी कर रहा था। इसी दौरान गुड्डू यादव और शिवम पाल सहित करीब डेढ़ दर्जन लोग दो फोर व्हीलर गाड़ियों से वहां पहुंचे। पुलिस के अनुसार, पुराने विवाद को लेकर आरोपियों ने अंकित और उसके दोस्त मनीष के साथ लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी। बृजनरेश और दुकान कर्मचारी दयाराम सेन बीच-बचाव करने पहुंचे तो उनके साथ भी मारपीट की गई। आरोपियों ने दुकान में तोड़फोड़ भी की। सीसीटीवी में कैद हुई घटना मारपीट और तोड़फोड़ की पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। आसपास के लोगों के इकट्ठा होने पर हमलावर गाड़ियों में बैठकर वहां से भाग गए। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ था। बगदरा घाटी के जंगल में मिली आरोपियों की लोकेशन पुलिस को तलाश के दौरान मुखबिर से आरोपियों के बारे में सूचना मिली। इसके बाद पुलिस ने बगदरा घाटी के जंगल में छापेमारी कर 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में वरुण सेन (31), निवासी कैलहा, थाना बहिलपुरवा, हाल सती अनुसुइया; सुमित उर्फ मथुरिया पांडेय (18), निवासी लालापुर, हाल गुप्त गोदावरी; योगेन्द्र (23), निवासी सिरसावन; देवांश उर्फ लल्ला (25), निवासी गुप्त गोदावरी; कार्तिक यादव (21), निवासी नादी, थाना पहाड़ी और शिवम पाल (19), निवासी कर्वी, जिला चित्रकूट-यूपी शामिल हैं। पिस्टल और कट्टे के साथ 8 कारतूस मिले पुलिस के अनुसार, वरुण सेन के पास से 32 बोर की पिस्टल और 6 जिंदा राउंड से लोड मैग्जीन मिली। सुमित उर्फ मथुरिया के पास से 315 बोर का देशी कट्टा और 2 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। अन्य आरोपियों के पास से हॉकी और बेसबॉल बैट मिले। पुलिस ने एक बोलेरो गाड़ी भी जब्त की है। दो आरोपी जेल भेजे, चार की रिमांड मंजूर पूछताछ के बाद कार्तिक यादव और शिवम पाल को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया। वहीं, अन्य चार आरोपियों की पुलिस रिमांड मंजूर कराई गई है।