छेड़छाड़ का विरोध किया तो छात्राओं को ब्लेड मारी:सतना में 2 छात्राएं घायल; आरोपी फरार, हाथ पकड़ने से रोकने पर हमला किया

सतना शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में स्कूल जा रही छात्राओं से सरेराह छेड़छाड़ और ब्लेड से हमला किया गया। इस घटना में दो छात्राओं के हाथों में चोट आई है। पुलिस ने छात्राओं के बयान दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, धवारी निवासी चार छात्राएं शुक्रवार को अपने घर से प्रेमनगर स्थित स्कूल जा रही थीं। इसी दौरान बिना नंबर की बुलेट और एक अन्य बाइक पर सवार चार युवक उनका पीछा करते हुए उनके पास पहुंचे। आरोप है कि एक युवक ने एक छात्रा का हाथ पकड़ लिया। छात्राओं ने इसका विरोध करते हुए आरोपियों का सामना किया और उन्हें हटाने का प्रयास किया। इसी दौरान एक आरोपी ने ब्लेड निकालकर छात्राओं पर हमला कर दिया, जिससे दो छात्राओं के हाथों में चोटें आईं। छात्राओं के शोर मचाने पर सभी चारों आरोपी मौके से फरार हो गए। छात्राओं के चिल्लाने पर भागे आरोप घटना के बाद छात्राएं घर लौटीं और अपने परिजनों को पूरी जानकारी दी। सूचना मिलने पर सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और छात्राओं के बयान दर्ज किए। पुलिस अब आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जा सके। पुलिस ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Jul 31, 2026 - 14:53
 0  0