इंदौर में करंट लगने से 70 वर्षीय महिला की मौत:पानी गर्म करने के लिए चालू कर रही थी हीटर,मजदूर की मौत पर ठेकेदार-मकान मालिक पर FIR

इंदौर में अलग-अलग जगह करंट लगने के तीन मामलों में एक बुजुर्ग महिला और दो मजदूरों की मौत हो गई। भंवरकुआं थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह पानी गर्म करने के लिए हीटर लगा रही 70 वर्षीय महिला करंट की चपेट में आ गई। वहीं, पुराने दो मामलों में पुलिस ने जांच के बाद ठेकेदार और मकान मालिक के खिलाफ लापरवाही का केस दर्ज किया है। पानी गर्म करने के लिए हीटर लगा रही थी, करंट से मौत भंवरकुआं पुलिस के मुताबिक केसरबाई पति सुमेर सिंह चौधरी (70) निवासी प्रगति नगर ग्राम चितावद सुबह नहाने के लिए पानी गर्म कर रही थीं। उन्होंने पानी गर्म करने के लिए हीटर लगाया और स्विच चालू किया। इसी दौरान हीटर उनके हाथ से चिपक गया और वह करंट की चपेट में आ गईं। उनकी आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और तत्काल निजी अस्पताल ले गए। यहां से उन्हें एमवाय अस्पताल रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। केसरबाई के दो बेटे और दो बेटियां हैं। सभी की शादी हो चुकी है। मशीन आगे-पीछे करते समय मजदूर को लगा करंट, मौत एरोड्रम पुलिस ने 20 वर्षीय करण भील की मौत के मामले में ठेकेदार पंकज पुत्र जगदीशचंद्र भारतीय निवासी स्कीम नंबर 71 द्वारकापुरी के खिलाफ FIR दर्ज की है। पुलिस के मुताबिक 5 जुलाई को श्रीराम नगर छोटा बांगड़दा रोड पर काम के दौरान करण को करंट लगा था। उसके साथ काम कर रहे राजा भील, शेखर भील और मुकेश ने पुलिस को बताया कि काम खत्म करने के बाद गिट्टी-माल बनाने वाली मशीन बंद कर दी गई थी। मशीन के आसपास पड़ा सामान इकट्ठा करने के दौरान वे मशीन को आगे-पीछे कर रहे थे। इसी दौरान मशीन में करंट आ गया और सभी को झटका लगा, लेकिन करण को ज्यादा करंट लगने से वह बेहोश हो गया। साथी उसे एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जांच के बाद पुलिस ने ठेकेदार पंकज भारतीय को मामले में आरोपी बनाया है। ड्रिल मशीन समेत पानी में गिरा मजदूर, ठेकेदार-मकान मालिक पर केस राजेंद्र नगर पुलिस ने गब्बर भाबर की मौत के मामले में ठेकेदार दिनेश दुबे और मकान मालिक अवदीप सिंह के खिलाफ लापरवाही का केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक 7 जुलाई को काम के दौरान गब्बर ड्रिल मशीन से लाइट फिटिंग का काम कर रहा था। इसी दौरान वह ड्रिल मशीन सहित पानी में गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे यूनिक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जांच में पुलिस ने ठेकेदार और मकान मालिक की लापरवाही सामने आने पर दोनों को आरोपी बनाया है।

Aug 14, 2026 - 08:31
 0  1