ग्वालियर में चार दिन बाद बारिश से राहत:आधे घंटे में 8.7 मिमी पानी बरसा, अगले 72 घंटे में और बारिश के आसार

ग्वालियर में चार दिनों के अंतराल के बाद हुई बारिश से लोगों को कुछ राहत मिली। हालांकि, बारिश के तुरंत बाद निकली धूप और शुक्रवार सुबह भी उमस ने लोगों को परेशान किया। मौसम विभाग ने आगामी 48 घंटों में अच्छी बारिश की संभावना जताई है। गुरुवार दोपहर करीब एक बजे मौसम में अचानक बदलाव आया। आसमान में काले बादल छा गए और शहर के कई हिस्सों में खंड बारिश हुई। लगभग आधे घंटे की इस बारिश में 8.7 मिलीमीटर पानी दर्ज किया गया, जिससे उमस भरी गर्मी से थोड़ी राहत मिली। कई इलाकों में तेज बारिश, कहीं सूखा फूलबाग और आसपास के इलाकों में तेज बारिश से सड़कों पर पानी भर गया, जबकि झांसी रोड क्षेत्र में केवल बूंदाबांदी हुई। कलेक्ट्रेट परिसर पूरी तरह सूखा रहा। मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.4 डिग्री अधिक था। बारिश से पहले शाम को हवा में नमी 95 प्रतिशत तक पहुंच गई थी, जिससे उमस का प्रभाव बढ़ गया था। नमी के कारण बनी उमस बारिश के बाद न्यूनतम तापमान में भी बदलाव आया है। शुक्रवार सुबह से आसमान में बादल छाए हुए हैं और हवा में नमी के कारण उमस महसूस की जा रही है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र विकसित हो रहा है। इसके प्रभाव से अगले 48 से 72 घंटों के दौरान ग्वालियर-चंबल संभाग में बारिश की गतिविधियों में वृद्धि होने की संभावना है। मानसून ट्रफ, सक्रिय शियर जोन और ऊपरी हवा के चक्रवाती परिसंचरण के संयुक्त प्रभाव से अधिकांश स्थानों पर मध्यम बारिश हो सकती है। कुछ जिलों में एक या दो दौर की तेज बारिश के भी आसार हैं।

Aug 14, 2026 - 08:31
 0  1