हिरन नदी में डूबने से 2 बच्चों की मौत:जबलपुर के पाटन की घटना; घर से 2 KM दूर नहाने गए थे 5 बच्चे

जबलपुर के पाटन थाना स्थित गुरु मोहल्ला में रहने वाले दो बच्चों की हिरन नदी में डूबने से मौत हो गई। मंगलवार शाम को 5 बच्चे मोहल्ले से 2 किलोमीटर दूर नहाने गए थे। 4 पानी में उतरकर नहाने लगे। उन्हें डूबता देख किनारे पर बैठे बच्चे ने चिल्लाकर मदद बुलाई। जैसे ही एक व्यक्ति ने आवाज सुनी वह तुरंत नदी में कूद गया। उसने दो बच्चों को बचा लिया। जबकि दो गहरे पानी में चले गए। घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने पाटन थाना पुलिस को दी। इसके बाद मौके पर गोताखोर की मदद से नदी में डूबे बच्चों की तलाश की गई। शाम को मृत बच्चों के शव पानी से निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए पाटन स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया गया। बुधवार को दोनों बच्चों का पोस्टमॉर्टम होगा। 100 मीटर दूर मिले दोनों शव मुताबिक गुरु मोहल्ला में रहने वाले पांच दोस्त कार्तिक पटेल, उदय बर्मन, डुग्गू राठौर, कन्नू बर्मन और गुड्डू साथ में नहाने गए हुए थे। पांच में से चार बच्चे नहा रहे थे। जबकि डुग्गू नदी किनारे बैठा हुआ था। चारों नहाते-नहाते गहरे पानी में चले गए। यह देख नदी किनारे बैठे बालक ने मदद के लिए आवाज लगाई। नदी किनारे खेत में सो रहे राजाराम नाम के व्यक्ति ने बच्चे की आवाज सुनी और नदी में छलांग लगा दी। जैसे-तैसे राजाराम ने कन्नू और गुड्डू को तो बचा लिया, लेकिन कार्तिक और उदय गहरे पानी में चले गए और कुछ ही देर बात लापता हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पाटन थाना पुलिस के साथ परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे, इस बीच गोताखोरों ने नदी में दोनों बच्चों की तलाश की और करीब 100 मीटर दूर कार्तिक और उदय के शव पानी में मिले। बिना देरी किए नदी में कूद गया डूब रहे बच्चों को बचाने वाला राजाराम एक हाथ से दिव्यांग है। इसके बाद भी उसने बिना देरी किए नदी में कूदा और दोनों बच्चों की जान बचाई। राजाराम ने बताया- मैं खेत में सो रहा था। तभी एक बच्चे की आवाज सुनी। वहां पहुंचा और फौरन नदी में कूद गया। दो बच्चे तो बच गए, लेकिन 2 को नहीं बचा पाया। जिस समय बच्चे डूब रहे थे, उस समय उदय उसके ऊपर ही चढ़ने लगा था, उसका हाथ भी पकड़ लिया, पर उनकी जान नहीं बच पाई। दोनों पक्के दोस्त थे, दोनों जहां भी जाते साथ जाते घटना की जानकारी मिलते ही पाटन थाना पुलिस का अमला मौके पर पहुंचा, जहां गोताखोरों की मदद से दोनों बच्चों की तलाश की गई। शाम को कार्तिक और उदय के शव मिलने के बाद पीएम के लिए स्वास्थ्य केंद्र भेज घटना की जांच शुरू कर दी गई है। उदय और कार्तिक पक्के दोस्त थे, जहां भी जाते साथ में जाते थे। आज भी नदी जाने का प्लान इन्हीं दोनों का बना था, बाद में उन्हें तीन और दोस्त मिल गए और साथ में हिरन नदी में नहाने के लिए रवाना हो गए।