11 महीने से स्व-सहायता समूहों को नहीं मिली राशि:ग्रामीणों ने सीईओ से की शिकायत; बोले-KYC अधूरी तो खातों में 20-50 रुपए कैसे आया

आलीराजपुर जिले की नानपुर ग्राम पंचायत में शुक्रवार शाम को ग्रामसभा में बैठक हुई। जिसमें ग्रामीणों ने महिला एवं बाल विकास विभाग से जुड़ी समस्याएं जिला पंचायत सीईओ संघमित्रा गौतम के सामने रखीं। ग्रामीणों ने बताया कि स्व-सहायता समूहों को करीब 11 महीने से राशि नहीं मिली है। कुछ समूहों के खातों में सिर्फ 20 से 50 रुपए ही जमा हुए हैं। KYC अधूरी होने की बताई वजह अधिकारियों ने भुगतान नहीं होने का कारण समूहों की KYC पूरी नहीं होना बताया। इस पर ग्रामीणों ने सवाल उठाया कि अगर KYC अधूरी है तो उन्हीं खातों में 20 से 50 रुपए की राशि कैसे जमा हुई। ग्रामीणों ने पूरे मामले की जांच कर भुगतान रुकने की वास्तविक वजह स्पष्ट करने की मांग की। लंबित राशि और रसोइयों का मानदेय देने की मांग ग्रामीणों ने स्व-सहायता समूहों की लंबित राशि के साथ रसोइयों का 400 रुपए प्रतिमाह का मानदेय भी जारी करने की मांग की। उनका कहना है कि लंबे समय से भुगतान नहीं होने के कारण उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अन्य समस्याएं भी ग्रामसभा में रखीं ग्रामसभा में ग्रामीणों ने गांव की अन्य स्थानीय समस्याओं की जानकारी भी जिला पंचायत सीईओ को दी। अधिकारियों ने शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए संबंधित विभाग से जानकारी लेने और आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

Oct 3, 2026 - 08:42
 0  0