सतना में धनतेरस पर 77 करोड़ से ज्यादा का कारोबार:9 किलो सोना, 73 किलो चांदी के आभूषण बिके; 2 हजार दोपहिया और 155 कारों की डिलीवरी

धनतेरस पर सतना जिले में 77 करोड़ रुपए से ज्यादा का कारोबार हुआ। इसमें करीब 9 किलो सोने और 73 किलो से ज्यादा चांदी के आभूषणों की बिक्री शामिल है। सोने-चांदी की कीमतें बढ़ने के बावजूद सुबह से देर रात तक बाजारों में खरीदारी होती रही। पन्नीलाल चौक, जयस्तंभ चौक, कोतवाली चौक, बिहारी चौक, रीवा रोड और सेमरिया चौक के बाजारों में ग्राहकों की भीड़ रही। सराफा बाजार के शोरूम देर रात तक खुले रहे। दुकानदारों ने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए ऑफर और छूट भी दी। ऑटोमोबाइल सेक्टर में 2 हजार दोपहिया वाहनों की डिलीवरी धनतेरस पर ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी अच्छी खरीदारी हुई। करीब 2 हजार दोपहिया वाहनों और 155 से ज्यादा कारों की डिलीवरी दी गई। इसके अलावा 55 से ज्यादा ट्रक और बस की चेसिस ग्राहकों को सौंपी गईं। इनमें ज्यादातर वाहनों की बुकिंग पहले ही हो चुकी थी। उनकी डिलीवरी धनतेरस के शुभ मुहूर्त में दी गई। हल्के वजन के आभूषणों की रही मांग सोने-चांदी की बढ़ती कीमतों के बीच ग्राहकों ने हल्के वजन के आभूषण पसंद किए। महिलाओं ने डिजाइनर चेन, अंगूठी, इयररिंग्स और हल्की ज्वेलरी खरीदी। चांदी के सिक्कों, लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमाओं और पूजा सामग्री की भी मांग रही। कीमतें बढ़ने के बावजूद लोगों ने शुभ मुहूर्त में खरीदारी की।

Nov 7, 2026 - 07:49
 0  0