10 साल के अभिषेक की हत्या में पड़ोसी गिरफ्तार:दादा ने जताई नरबलि की आशंका; शव से नाक और अंगुली गायब

दमोह जिले के तेजगढ़ थाना क्षेत्र के गुड़ा गांव में 10 साल के अभिषेक अहिरवार की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके पड़ोसी कमलेश अहिरवार (19) को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने जुर्म कबूल कर लिया है। अभिषेक के दादा ने नरबलि की आशंका जताई, लेकिन पुलिस को इसके कोई सबूत नहीं मिले। शुक्रवार शाम एसपी आनंद कलादगी ने बताया था कि पटाखे फोड़ने और पुराने जमीन विवाद के चलते कमलेश ने अभिषेक की हत्या की। अभिषेक घर का बड़ा बेटा था। उसकी एक छोटी बहन है। 10 नवंबर को शाम 6 बजे अभिषेक पिता बहादुर अहिरवार घर से लापता हो गया था। परिजनों ने तेजगढ़ थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने तलाश की और छठे दिन गांव के एक खेत में उसका शव मिला। शव की हालत खराब थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। 25 लाख मुआवजे की मांग परिजनों ने 25 लाख रुपए मुआवजे और सीबीआई जांच की मांग की थी। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच के लिए टीमें लगाईं। दादा बोले- बच्चे के पैर की अंगुली कटी थी अभिषेक के दादा परतू अहिरवार ने भास्कर से बातचीत में नरबलि की आशंका जताई। उन्होंने कहा कि शव मिलने पर अभिषेक के एक पैर की अंगुलियां कटी थीं और सिर्फ अंगूठा बचा था। वह चप्पल पहने था, जिससे परिजनों ने उसकी पहचान की। इनपुट में आरोपी के कबूलनामे के अलावा शव के एक हाथ और पैर की अंगुलियां कटने तथा सिर में केवल हड्डी बचने की बात भी कही गई है। पुलिस ने नरबलि के कोई सबूत मिलने से इनकार किया है। मुंह, नाक, जीभ का पता नहीं बाएं हाथ की आधी अंगुलियां कटी हुई थी और सिर में केवल हड्डी बची थी। मुंह, नाक, जीभ यह कुछ नहीं था। हमें आशंका है कि हत्या करने वाले ने उसके शरीर के अलग-अलग अंगों को काटकर बलि चढ़ाई है। इसलिए हमारी पुलिस से मांग है कि आरोपी पर सख्त कार्रवाई की जाए। मजदूरी करते हैं पिता अभिषेक के पिता बहादुर ने रोते हुए बताया कि उनका एक बेटा और एक बेटी है। जिसमें अभिषेक सबसे बड़ा था जो कक्षा पांचवी का छात्र था और गांव के की सरकारी स्कूल में पढ़ता था और पढ़ाई में कुछ कमजोर था। बहुत एक्टिव था अभिषेक जिस स्कूल में 10 वर्षीय अभिषेक अहिरवार पढ़ाई करता था उस स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक अरविंद पाल सिंह ने बताया कि बच्चा बहुत ही प्यारा था। पढ़ाई में वह सामान्य था, लेकिन एक्टिव बहुत था। स्कूल की सभी गतिविधियों में वह बहुत आगे रहता था। यह हमारे लिए बहुत बड़ी क्षति है। जब से स्कूल के बच्चों को पता चला है कि अभिषेक की हत्या हुई है वह काफी सहमे हुए हैं और स्कूल का माहौल गमगीन है। 1 दिसंबर से बच्चों के छह माही पेपर है। इसलिए हम लोग बच्चों के घर जाकर समझा रहे हैं की घटना तो दुखद है, लेकिन आपको पढ़ाई भी करनी है। इसलिए आप लोग स्कूल जरूर आए। हमें अभिषेक की मौत का बहुत दुख है। रिमांड पर आरोपी एसपी आनंद कलादगी ने बताया की हत्या के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी एक दिन की रिमांड पर लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। हत्या का कारण पटाखा फोड़ने को लेकर विवाद और पुराना जमीन विवाद बताया गया है। रिमांड पर लेकर आरोपी से पूछताछ की जा रही है यदि इसमें और लोग शामिल होंगे तो उन्हें भी आरोपी बनाया जाएगा।

Nov 21, 2026 - 14:37
 0  0