ट्रैफिक पुलिसकर्मी से था अफेयर, छात्र ने किया सुसाइड:शादी की बात भी चल रही थी, घर में फांसी लगाई; पुलिस जांच में जुटी

इंदौर के अन्नपूर्णा इलाके में किराए से रहने वाले एक छात्र ने जान दे दी। परिवार के लोगों ने बताया कि मंगलवार को उसका शव फंदे पर लटका मिला। बताया जाता है कि ट्रैफिक पुलिस में पदस्थ एक महिला आरक्षक सरजू सोलंकी से उसका अफेयर चल रहा था। दोनों की शादी की बात भी चल रही थी। मामले में 5 पेज का सुसाइड नोट भी मिला हैं, जिसमें छात्र ने महिला आरक्षक से परेशान होने का जिक्र किया हैं। पुलिस ने पूरा मामला जांच में लिया है अन्नपूर्णा पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक प्रदीप रावत निवासी गुरुनानक कॉलोनी ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। वह मूल रूप से बांक टांडा का रहने वाला था। परिवार के लोगों ने बताया कि वह यहां जॉब के साथ बीएड की पढ़ाई कर रहा था। उसके पिता किसानी करते हैं। पुलिस आत्महत्या को लेकर जांच कर रही है। सुसाइड नोट में लिखा- सरजू किसी और से बात करती प्रदीप रावत ने सुसाइड नोट में लिखा, मैं अपने आप से परेशान हो चुका हूं। सरजू से 2017 से प्यार करता हूं। मैंने आगे रहकर इसे प्रपोज नहीं किया, सरजू ही मुझे पंसद कर बात करने लगी। बाद में मुझे पता चला कि वो गांव के किसी लड़के से पहले से ही बात करती हैं। मुझे पता चला तो मैंने सरजू को बोला कि चाहे तो उससे ही बात करो या मुझसे। उसने लड़के से बात नहीं करने का प्रॉमिस किया और धीरे-धीरे उससे बात बंद कर दी। फिर वह जोबट के किसी अनजान लड़के से बात करने लगी। इसका मुझे पता चलने के बाद उससे भी बात बंद कर दी। हमारी बातें आगे होती रही। 2022 में सरजू पुलिस एग्जाम में क्वालिफाई हुई। मैंने उसकी बहुत मदद की। मुझे डर था अब वो मुझसे शादी नहीं करेगी लेकिन वह मुझे भरोसे में रखकर संबंध बनाती रही। नौकरी के दो साल बाद सरजू बड़वानी के किसी लड़के अनुराग प्रजापत से बात करने लगी। इसकी जानकारी मुझे इंस्टाग्राम चैट से लगी। एक बार मैंने सरजू और अनुराग को एक रूम में देख लिया। प्रदीप सुसाइड नोट के आखिर में लिखता है- मैं इन दोनों (सरजू और अनुराग) के नाम से सुसाइड नोट लिख रहा हूं। अगर मैं झूठ लिख रहा हूं तो मेरे मोबाइल में सब फोटो वीडियो प्रुफ हैं। मैं अपनी जिंदगी से हार मान रहा हूं। अलीराजपुर में हुई थी शादी की बातचीत प्रदीप के पिता राजू ने बताया कि सोमवार को वह अलीराजपुर में सरजू के घर गए थे। यहां दोनों की शादी को लेकर बात पक्की हो गई। लेकिन उसी दिन से प्रदीप और सरजू के बीच फोन पर झगड़ा चल रहा था। मंगलवार दोपहर प्रदीप ने अपने भाई प्रकाश को मोबाइल पर सुसाइड नोट भेजा। इसके बाद शाम को उसने पड़ोस में रहने वाली चचेरी बहन शर्मिला और कविता को अपना मोबाइल देकर कुछ देर में कमरे से लौटने को कहा। करीब आधे घंटे तक जब वह बाहर नहीं आया, तो सरजू का फोन आया। उसने शर्मिला से पूछा कि प्रदीप कहां है। शर्मिला ने कमरे पर जाने की बात कही। सरजू ने उसे जाकर देखने को कहा। इसके बाद शर्मिला और कविता जब वहां पहुंचीं, तो सरजू भी आ गई। सरजू ने खिड़की से झांककर देखा, तो प्रदीप का शव फंदे पर लटका हुआ था। इसके बाद खिड़की से हाथ डालकर उन्होंने अंदर का दरवाजा खोला।