निवाड़ी: पृथ्वीपुर में यूरिया की किल्लत:सुबह से शाम लाइन में खड़े परेशान किसानों ने लगाया जाम; बोले- यूरिया की कालाबाजारी के

मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर में किसानों को यूरिया खाद के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खाद वितरण केंद्रों के बाहर सुबह से लाइन में खड़े किसान शाम तक बिना यूरिया लौट रहे हैं। किसानों ने खाद की कालाबाजारी के आरोप लगाते हुए मंगलवार सुबह पृथ्वीपुर मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। पपावनी गांव के किसान जय हिंद राजपूत और कैलाश कुशवाहा ने आरोप लगाया है कि यूरिया की कालाबाजारी हो रही है। किसानों का कहना है कि सुबह से लेकर देर शाम तक खाद वितरण केंद्रों पर चक्कर लगाने के बाद भी उन्हें यूरिया नहीं मिल पा रही है। इसको लेकर मंगलवार को किसानों ने पृथ्वीपुर मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। पपावनी निवासी किसान कैलाश कुशवाहा ने कहा, "हम सुबह से खाद वितरण केंद्र पर खड़े हैं। चक्कर लगाते-लगाते शाम हो गई, लेकिन अभी तक हमें यूरिया नहीं मिली है। हमारे खेतों में फसल खराब हो रही है, और हम यहां लाइन में खड़े हैं। यह स्थिति बेहद गंभीर है। किसान जय हिंद राजपूत ने आरोप लगाया, "यहां खाद की कालाबाजारी हो रही है। जो किसान अधिक पैसे देने को तैयार है, उसे आसानी से यूरिया मिल जाती है। लेकिन सामान्य किसानों को खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। फसल बुवाई के बाद खाद की यह किल्लत किसानों के लिए बेहद चिंता का विषय बन गई है। रबी सीजन के लिए यूरिया की मांग काफी बढ़ जाती है और समय पर खाद न मिलने से फसलों पर इसका बुरा प्रभाव पड़ रहा है। किसान इस स्थिति से हताश और परेशान हैं। प्रशासन को इस समस्या का जल्द समाधान करना चाहिए। पृथ्वीपुर में यूरिया की किल्लत के चलते किसानों का गुस्सा बढ़ रहा है। प्रशासन से उम्मीद की जा रही है कि वह जल्द से जल्द खाद वितरण की प्रक्रिया को सुचारू बनाए और कालाबाजारी पर सख्ती से कार्रवाई करे। तुरंत खाद उपलब्ध कर रहे हैं रामकुमार यादव खाद प्रबंधन पृथ्वीपुर के आश्वासन पर किसानों ने जाम हटा लिया। उन्होंने किसानों को तुरंत यूरिया खाद की उपलब्ध कराई। खाद बांटने वाली रामराजा विपरण समिति की माने तो एक ही मशीन से खाद वितरित किया जा रहा। जितना स्टॉक ऊपर से आता है, उतना खाद वितरित कर दिया जाता। अगर डबल लोक की मशीन चालू हो जाए तो किसानों को यूरिया की उपलब्धता जल्द हो जाएगी।