मंदसौर में 3 डिग्री गिरा पारा:उत्तरी हवाओं से जिले में ठंड का प्रकोप बढ़ा; अब धीरे-धीरे बढ़ेगा तापमान

प्रदेश में उत्तरी हवाओं के प्रवेश से सर्दी का प्रकोप बढ़ गया है। मंदसौर जिले में रात का तापमान 3 डिग्री तक लुढ़क गया है, जबकि अधिकतम तापमान 24.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक वी.एस. यादव ने बताया कि गुरुवार रात से हवा का रुख उत्तरी होने से तापमान में गिरावट आई है। शुक्रवार को प्रदेश में हवाओं की औसत गति 12 से 14 किलोमीटर प्रति घंटा रही। उत्तर भारत में 12.6 किलोमीटर की ऊंचाई पर जेट स्ट्रीम हवाएं 232 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलीं, जिससे ठंड का प्रकोप बढ़ा है। मौसम विशेषज्ञों का पूर्वानुमान है कि अगले दो-तीन दिन तक सर्द मौसम का दौर जारी रहेगा। इसके बाद तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि होने की संभावना है। 29 जनवरी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है, जिसके प्रभाव से प्रदेश के पूर्वी और दक्षिणी क्षेत्रों के कुछ जिलों में बूंदाबांदी की संभावना है। हालांकि, मंदसौर जिले में मौसम सामान्य रहने की उम्मीद है।