अनूपपुर में शिकार की कोशिश कर रहे पांच आरोपी गिरफ्तार:वन विभाग ने सामान जब्त किया, कोर्ट में पेश कर भेजा जेल

अनूपपुर के बिजुरी वन परिक्षेत्र में वन्यजीवों के अवैध शिकार की कोशिश में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। वन विभाग ने थानगांव क्षेत्र से शिकार में इस्तेमाल होने वाली सामग्री जब्त की है। सभी आरोपियों को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया है। जीआई तार से शिकार की मिली थी सूचना वन परिक्षेत्राधिकारी बिजुरी पवन कुमार ताम्रकार ने बताया कि उन्हें थानगांव बीट के डोंगरीटोला गांव में जंगल के बीच जीआई तार के माध्यम से वन्यजीवों के शिकार के लिए जाल बिछाए जाने की सूचना मिली थी। यह जाल गांव के ट्रांसफॉर्मर से लेकर वन क्षेत्र के कक्ष क्रमांक आर.एफ.54 के मुनारा क्रमांक 74 से होते हुए गुप्ता प्रसाद कोल के खेत तक फैलाया गया था। पांच आरोपियों को मौके से किया गिरफ्तार सूचना के आधार पर वन विभाग की टीम ने आकस्मिक निरीक्षण किया। डांग स्कॉट शहडोल और स्थानीय सूत्रों की मदद से पांच आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया गया। आरोपी जीआई तार में लकड़ी की खूंटी और कांच की बोतलें बांधकर वन्य प्राणियों को फंसाने की कोशिश कर रहे थे। इस क्षेत्र में तेंदुआ, भालू और जंगली सूअर जैसे वन्यप्राणी विचरण करते हैं। वन विभाग ने दर्ज किया केस गिरफ्तार किए गए आरोपियों में शुभ सिंह उर्फ लल्ला (25 वर्ष), बुद्धसेन सिंह उर्फ भोलू (23 वर्ष) दोनों निवासी डोंगरीटोला, थाना बिजुरी; विजेंद्र सिंह (45 वर्ष), महादेव सिंह उर्फ बिट्टू (21 वर्ष) और संतोष सिंह (36 वर्ष) सभी निवासी खोचापारा, थाना पोंडी (छत्तीसगढ़) शामिल हैं। इनके पास से जीआई तार, खूंटी और कांच की शीशियां बरामद की गई हैं। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। कुछ स्थानीय लोगों ने बताया कि पहले भी आरोपियों ने जीआई तार का जाल बिछाकर बिजली करंट के माध्यम से वन्यप्राणियों के शिकार की कोशिश की थी।