ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत:रायबरेली में बाइक सवार को कुचला, मौके पर तोड़ा दम

लालगंज में एक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मृत्यु हो गई। लालगंज कस्बे के घोसियाना मोहल्ला निवासी 32 वर्षीय मनीष सोनी पुत्र उदय नारायण सोनी शनिवार शाम लगभग 6 बजे अपनी बाइक से लालगंज की तरफ आ रहे थे। सुल्तानपुर जाला के निकट एक ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे मनीष सोनी की मौके पर ही मृत्यु हो गई। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। लालगंज कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि शिकायती पत्र मिलने पर आगे की कानूनी कार्यवाही की जाएगी।