स्नैपचैट से दोस्ती कर अपहरण, फिर रेप किया:11 दिन बाद ग्रेटर नोएडा से नाबालिग को मंदसौर लाई पुलिस, आरोपी गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर शुरू हुई दोस्ती एक नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म तक पहुंच गई। मामला मंदसौर जिले के दलोदा थाना क्षेत्र का है। 26 जनवरी को लापता हुई 16 वर्षीय नाबालिग किशोरी को दलौदा पुलिस ने 11 दिन बाद शुक्रवार को उत्तरप्रदेश के ग्रेटर नोएडा से बरामद किया। मामले में मेरठ निवासी युवक मोहम्मद शकील को आरोपी बनाया गया है, जिसने शादी का झांसा देकर नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने और दुष्कर्म करने की बात सामने आई है।
एक साल से स्नैपचैट पर संपर्क में था आरोपी
पुलिस जांच में सामने आया है कि नाबालिग करीब एक साल से मेरठ निवासी मोहम्मद शकील के संपर्क में थी। दोनों के बीच बातचीत सोशल मीडिया साइट स्नैपचैट के माध्यम से होती थी। खास बात यह है कि नाबालिग के पास मोबाइल फोन नहीं था, बल्कि वह एक टैबलेट के जरिए आरोपी से चैट करती थी। लगातार बातचीत और भरोसे के बाद आरोपी ने नाबालिग को अपने में ले लिया। मेरठ से मंदसौर आया, बहला-फुसलाकर ले गया साथ
करीब एक साल की ऑनलाइन दोस्ती के बाद आरोपी मोहम्मद शकील मेरठ से मंदसौर आया और 26 जनवरी को नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। नाबालिग के अचानक लापता होने पर परिजनों ने दलौदा थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर तलाश शुरू की।
ग्रेटर नोएडा से 11 दिन बाद बरामद हुई नाबालिग
लगातार तलाश, तकनीकी साक्ष्य और सोशल मीडिया इनपुट के आधार पर दलौदा पुलिस ने ग्रेटर नोएडा से नाबालिग को सुरक्षित बरामद कर लिया। शुक्रवार को पुलिस नाबालिग को मंदसौर लेकर पहुंची, जहां उसका मेडिकल परीक्षण और बयान दर्ज किए गए। पुलिस के अनुसार, पीड़िता 16 वर्षीय नाबालिग, दसवीं कक्षा की छात्रा है और हिंदू समाज से ताल्लुक रखती है, जबकि आरोपी मोहम्मद शकील मुस्लिम समुदाय से है। आरोपी पहले से शादीशुदा नहीं है, लेकिन उसने नाबालिग को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
पॉक्सो सहित गंभीर धाराओं में केस दर्ज
दलौदा पुलिस ने आरोपी मोहम्मद शकील के खिलाफ सख्त धाराओं में केस दर्ज किया। पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश कर डिमांड रिमांड की मांग करेगी, ताकि उससे विस्तृत पूछताछ की जा सके। पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ में यह भी जांच की जाएगी कि क्या वह सोशल मीडिया के जरिए अन्य नाबालिगों के संपर्क में भी था। मामले को गंभीर मानते हुए हर एंगल से जांच की जा रही है और आगे और खुलासे होने की संभावना है।