रफ्तार के सौदागर:रतनलाल शर्मा स्टेडियम में बेसिक के बच्चों ने दम दिखाया, अंशिका और निखिल बने ट्रैक के सुल्तान

किदवई नगर स्थित स्व.रतनलाल शर्मा स्टेडियम में बुधवार को बेसिक शिक्षा विभाग की जनपद स्तरीय दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुरू हुआ। खेल के मैदान पर जब ग्रामीण अंचलों से आए इन नन्हे धावकों ने दौड़ लगाई, तो उनकी रफ्तार देख पेशेवर एथलीट भी दंग रह गए। प्रतियोगिता का शुभारंभ एडी बेसिक शिवेंद्र प्रताप सिंह और बीएसए सुरजीत कुमार सिंह ने दीप प्रज्वलन कर किया। एडी बेसिक ने साफ कहा कि मैदान की धूल बच्चों के मानसिक और नैतिक विकास की सीढ़ी बनती है, वहीं बीएसए ने बच्चों को खेल के जरिए उज्ज्वल भविष्य की नींव रखने के लिए प्रेरित किया। चौबेपुर की अंशिका ने लगाई 'गोल्डन हैट्रिक', बिधनू के निखिल की फर्राटा दौड़ के कायल हुए लोग ट्रैक एंड फील्ड इवेंट्स में पहले दिन चौबेपुर और बिधनू का दबदबा रहा। चौबेपुर की अंशिका चौहान ने जूनियर बालिका वर्ग में अपनी चीते जैसी रफ्तार से 100, 200 और 400 मीटर की तीनों दौड़ जीतकर 'गोल्डन हैट्रिक' अपने नाम की। वहीं, बालक वर्ग में बिधनू के निखिल ने 100 और 400 मीटर रेस में बाजी मारी। 200 मीटर दौड़ में कल्याणपुर के संजय की बिजली जैसी फुर्ती ने दर्शकों को खड़े होकर तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। लंबी कूद में बिल्हौर की सलोनी ने सबसे लंबी छलांग लगाकर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। कबड्डी और खो-खो जैसे टीम गेम में भी बिल्हौर की टीम का जलवा रहा, जहां उन्होंने अपने विपक्षी टीमों को चारों खाने चित कर दिया। बैडमिंटन में घाटमपुर का 'विशाल' वार, लोकगीत में बिधनू के बच्चों ने बिखेरे सुरीले रंग खेलों के साथ-साथ इन बच्चों ने सांस्कृतिक और मानसिक कौशल में भी अपनी धाक जमाई। बैडमिंटन के फाइनल मुकाबले में घाटमपुर के विशाल ने अपनी कलात्मक सर्विस और स्मैश के दम पर खिताब जीता। योगासन में बिल्हौर के बच्चों ने शरीर के लचीलेपन का हैरतअंगेज प्रदर्शन किया। सांस्कृतिक मंच पर भी मुकाबला कड़ा था।